यूपी के नोएडा से एक बडी खबर सामने आ रही है. यहां होली के दिन पर प्रेमिका के भाइयों ने मिलकर प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना नोएडा सेक्टर-75 का है. दोनों एक दूसरे के साथ 4 साल से रिलेशन में थे. हालांकि, प्रेमी पहले से शादीशुदा था. वह उस महिला के साथ एक्सट्रा मेरिटल एफेयर में था.
प्रेमी ने ही दिलाई सोसायटी में एंट्री
मामला थाना सेक्टर-113 का है. पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्रांतर्गत आईवी काउण्टी सेक्टर-75 में एक व्यक्ति की होली के दिन पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक प्रेमिका अपने दो भाइयों के साथ प्रेमी से मिलने आई थी. प्रेमी ने ही भाइयों को सोसाइटी में एंट्री दिलवाई थी. हालांकि, दोनों के बीच का मिलाप कुछ ही देर में विवाद में बदल गया, जिसके बाद प्रेमिका के भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी.
बीच इलाज के दौरान साहिल को मौत
मृत युवक की पहचान साहिल सिंघल(39) के रूप में की गई है. पिता को जैसे ही इसकी जानकारी मिली वह अपने बेटे को निजी अस्पताल लेकर गए. जहां बीच इलाज के दौरान साहिल को मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस जुट चुकी है.
ये भी पढ़ें: फालैन का चमत्कार: धधकती होली के बीच से निडर होकर गुजरे पंडा, अटूट विश्वास के आगे बौनी साबित हुई आग
