Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी 23 जनवरी को मनाया जाएगा. इस त्योहार के आते ही चारों तरफ हरियाली देखने को मिलती है. हर तरफ खुशियां ही खुशियां देखने को मिलती है. इस दिन पर लोग मां सरस्वती की पूजा आराधना करते हैं. सभी बच्चें पीले रंग के वस्त्र पहनते हैं. साथ ही चारों तरफ मां के पूजा के लिए पंडाल बने हुए दिखाई देते हैं.
बता दें कि देवी सरस्वती मां जो कि कला और ज्ञान की देवी है. उनका जन्म भी इसी दिन में हुआ था. इसी कारण से आज के दिन इनकी पूजा की जाती है. इस दिन स्कूलों से लेकर कॉलोनी में भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. छात्रों के लिए यह दिन बहुत जरूरी माना जाता है. अबूझ मुहूर्त होने के कारण इस त्यौहार में कोई भी नया काम करना अच्छा माना जाता है.
इस पर्व में सभी लोग एक दूसरे को खुशी, हरियाली और घर में सुख समद्धि आने की शुभकामनाएं देते हैं. अगर आप भी किसी अपने को इस दिन कुछ ऐसी शुभकामनाएं देना चाहते हैं कि उनका मन खुश हो जाएं. तो यह खबर आपके लिए है.
भेजे ये शुभकामनाएं
भजन और गीत को गाएं, ज्ञान का दीपक अपने घर में जलाएं, मां सरस्वती का आगमन का उत्सव जोर-शोर से मनाएं.
अज्ञान का अंधेरा आपके घर से हो दूर, आपका और आपके परिवार का बंसत पंचमी हो खुशियों से भरपूर
किताबों, कलम और कॉपियों का हो साथ, जिंदगी के हर परीक्षा में आप हो पास, आपका और परिवार का बंसत पंचमी बने खास
बना रहें आपके जीवन में अपने लोगों का दुलार, आइए मिलकर बनाएं बसंत पंचमी का त्यौहार
मदिंर की घंटी, सूरज की लाली, बसंत पंचमी में आए आपके घर में खुशियों की बहार.
मां सरस्वती का मिले वरदान, जीवन में सफलता मिले आपको, सरस्वती पूजा की आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं.
रंग का यह पर्व, खुशियों की वर्षा हो अनंत, बसंत पंचमी में हो आपके सारे दुखों का अंत.
बुराई से हो दूर, अच्छाई का हो आगमन, आइए मिलकर बनाएं खुशियों का यह पर्व.
स्वर और ज्ञान की देवी करे आपके घर में आगमन, आपके और आपके परिवार को हमारी तरफ से हैप्पी बसंत पंचमी.
किताबों के साथ हो आपकी दोस्ती गहरी, बसंत पंचमी की आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं
आप चाहें तो यह संदेश आपसे दूर रह रहें दोस्तों को भी भेज सकते हैं. ये संदेश आपके और आपके जीवन में खुशियों की बौछार लाने वाले हैं, जिससे की आपके अपने आपसे काफी खुश हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें: इंजीनियर की मौत: हादसे की पहली कॉल के बाद पुलिस ने कब-क्या किया, पढ़ें गाड़ी निकालने तक की पूरी टाइमलाइन
Disclaimer:यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं. इसकी विषय सामग्री और एआई द्वारा काल्पनिक चित्रण का जी TheTruth24 हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता.
