महाराष्ट्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. बीड जिले में एक महिला के ऊपर तेंदुए ने हमला कर दिया. इस हमले में महिला के गले में बंधी मोटी शॉल ने उसकी जान बचा ली. बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार को दोपहर में शिरूर कासर तहसील में हुई है.
महाराष्ट्र में महिला के ऊपर तेंदुए का हमला
महाराष्ट्र के बीड जिले में एक हैरान करने वाली घटना घटी है. जानकारी के मुताबिक बुधवार को दोपहर में शिरूर कासर तहसील में एक 45 साल की महिला के ऊपर तेंदुए ने हमला कर दिया. तेंदुए ने महिला के ऊपर हमला कर दिया, लेकिन तेंदुआ महिला की गर्दन तक नहीं पहुंच पाए, क्योंकि तेंदुए के दांत महिला के गले में बंधी शॉल में फंस गए. इसी के चलते महिला की जान बच गई.
खेत में काम कर रही थी महिला
इस हादसे में घायल होने वाली महिला की पहचान 45 साल की मंकरणा शिवराम नेटके के रूप में की गई है. महिला शिरूर कासर तहसील के गांव कोलवाड़ी की निवासी है. महिला बुधवार को अपने खेत में काम करने गई थी. स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह के समय तेंदुए की दहाड़ भी सुनी गई थी. जब महिला खेत में काम कर रही थी, तो अचानक झाड़ियों में से निकलकर तेंदुए ने उसके ऊपर हमला कर दिया.
तेंदुए ने किया महिला की गर्दन पर हमला
खेत में काम करते समय तेंदुए ने महिला के ऊपर हमला कर दिया. इस हमले में तेंदुए ने महिला की गर्दन पर हमला किया, लेकिन महिला ने उस समय अपनी गर्दन में मोटा शॉल बांधकर रखा हुआ था. जिससे तेंदुए के दांत उस शॉल में फंस गए और वह महिला की गर्दन तक अपने दांतों को नहीं पहुंचा पाया. महिला के चीखने के बाद में पास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए. जिससे तेंदुआ वहां से भाग गया.
खतरे से बाहर है घायल महिला
इस हमले में महिला को चोटें आई हैं. इस पूरी घटना के बाद में महिला को पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया. जिसके बाद में उसे बीड जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल महिला की हालत ठीक है और वह खतरे से बाहर है. इस घटना के बाद में वन विभाग तेजी से अलर्ट हो गया है. बन विभाग ने घायल महिला को सरकारी नियमों के चलते आर्थिक मदद देने की बात भी कही है.
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में खाई में गिरा सेना का वाहन, डोडा जिले में सेना के 10 जवान शहीद, 10 जवानों के घायल होने की खबर
