जम्मू-कश्मीर से एक दुखद घटना सामने आई है. जानकारी आई है कि कश्मीर के डोडा से गुजरते हुए सेना की कैस्पर गहरी खाई में गिर गई. बताया जा रहा है कि इस हादसे में 10 जवान शहीद हो गए हैं. इसके साथ ही सेना के 10 जवानों के घायल होने की खबर है.
सेना के 10 जवान हुए शहीद
जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक भयावह और दुखद खटना सामने आई है. कश्मीर के डोडा से गुजरते हुए सेना की एक कैस्पर काफी गहरी खाई में जा गिरी. यह हादसा भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर खन्नी टॉप के पास हुआ है. इस हादसे में सेना के 10 जवानों के शहीद होने की खबर सामने आई है. इसके साथ ही लगभग 10 जवानों के घायल होने की खबर भी है. बताया जा रहा है कि सेना का यह कैस्पर डोडा इलाके में भद्रवाह चंबा रोड से जा रहा था.
200 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन
कश्मीर के डोडा इलाके में सेना का यह कैस्पर भद्रवाह चंबा रोज से होकर गुजर रहा था. बताया जा रहा है कि रोड की हालत पहले से ही काफी खराब थी. जिसके बाद सेना का कैस्पर इसी रोड से खाई में जाकर गिर गया. बताया जा रहा है कि सेना का कैस्पर लगभग 200 फीट गहरी खाई में जाकर गिरा है. जिसके बाद सेना के जवानों को बाहर निकालने के लिए तुरंत ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.
घायल जवानों को इलाज के लिए भेजा गया
सेना के वाहन के खाई में गिरने की खबर मिलने से तुरंत ही बचाव और राहत टीम को मौके पर भेज दिया गया. दुर्घटना में घायल हुए सैनिकों को निकालकर पास में मौजूद मेडिकल सेंटर ले जाया गया. बताया जा रहा है कि सेना का वाहन ऊंची पहाड़ पोस्ट पर जी रहा था और तभी अचानक ड्राइवर ने अपना कंट्रोल खो दिया और गाड़ी सड़क से फिसलकर 200 फुट गहरी खाई में जाकर गिर गई.
इलाके में आतंकवादियों के होने की आशंका
इस हादसे में घायल सैनिकों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल पहुंचाया गया है. हादसे में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि घायल जवानों का बेहतरीन इलाज करने के निर्देश दिए गए हैं. कश्मीर के डोडा जिले में सुरक्षा की स्थिति काफी संवेदनशील बनी हुई है. इलाके में हाल के दिनों में आतंकी गतिविधियों और सुरक्षा बलों के ऑपरेशनों में बढ़त हुई है. जानकारी के मुताबिक डोडा जिले में मौजूद जंगलों और पहाड़ी इलाकों में आतंकवादियों की मौजूदगी की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें- अहमदाबाद में कांग्रेस सांसद के भतीजे ने पत्नी को मारी गोली, खुद भी कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
