Best places to visit in new year: न्यू ईयर के आने से पहले ही सभी लोग अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाने लगते हैं. इस टाइम कई लोगों के निकलने के कारण सभी फेमस जगहों पर काफी ज्यादा भीड़ भी देखने को मिलती है. ऐसे में सभी लोग काफी कन्फ्यूज होते हैं कि उन्हें कहां घूमने जाना चाहिए. आज हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप आसानी से बिना किसी भीड़ का सामना करें अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ एक शानदार ट्रिप का मजा ले सकते हैं. आइए जानते हैं.
शिलांग
दरअसल, शिलांग मेघालय में स्थित है. फैमिली के साथ ट्रिप का प्लान करने और अपने न्यू ईयर को खास बनाने के लिए यह जगह काफी ज्यादा शानदार है. यहां पर बाकी जगह के मुकाबले भीड़ काफी कम देखने को मिलती है. आप यहां पर घूमने के साथ यहां के खाने का मजा भी ले सकते हैं. यहां की कुछ फेमस जगह जैसे उमिलय झील और एलिफेंट फाल की सैर कर सकते हैं.
दीव
दीव गुजरात में स्थित काफी सुंदर जगह है. यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण लोगों के बीच जाना जाता है. यहां पर आप दीव किला, नगोआ बीच और सेंट पॉल चर्च जैसी शानदार जगह का भ्रमण कर सकते हैं. यहां पर आपको लोगों की ज्यादा भीड़ भी देखने को नहीं मिलेगी, जिससे आप आसानी से अपनी फैमिली के साथ ट्रिप का प्लान बना सकते हैं.
जीरो वैली
जीरो वैली अरुणाचल प्रदेशमें स्थित है. इसकी प्राकृतिक सुंदरता लोगों का मन मोह लेती है. यह जगह लोगों के बीच शांति के लिए जानी जाती है. अगर आप अपनी फैमिली के साथ ऐसी जगह पर घूमना चाहते हैं , जहां आप शांत माहौल और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव लेना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है.
हम्पी
हम्पी कर्नाटक में स्थित काफी सुंदर जगह है. दिसंबर और जनवरी जैसे महीने में घूमने के लिए यह जगह काफी अच्छी है. यहाँ की संस्कृति लोगों को काफी पसंद आती है. आप यहां पर यहां की फेमस और स्वादिष्ट व्यंजनो का भी आंनद ले सकते हैं.
गोकर्ण
गोकर्ण कर्नाटक में स्थित है. आपको यहां पर गोवा जैसी जगह का अनुभव आएगा. आप समुद्र तट में जाकर फैमिली के साथ न्यू ईयर को और अच्छा और खास बना सकते हैं.
इस समय पर शिमला मनाली जैसी जगहों पर काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है. हालांकि, यह जगह भी काफी सुंदर है लेकिन ज्यादा भीड़ होने के कारण आपको यहां पर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
इसे भी पढ़े: गैगंस्टर विनय त्यागी हत्याकांड में एसआईटी का गठन, एसआईटी करेगी ₹750 करोड़ के राज का खुलासा।
