देश में इन दिनों सियासी हलचल काफी तेज है. पश्चिम बंगाल में अगले कुछ महीनों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बंगाल के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने प्रेस कांफ्रेस की और राज्य की सरकार पर जमकर हमला बोला है. अमित शाह ने कई मुद्दों को लेकर राज्य की ममता सरकार को घेरा है.
बंगाल की विरासत को करेंगे पुनर्जीवित- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बंगाल के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने कोलकाता में अपनी प्रेस कांफ्रेस की है. अमित शाह ने कहा है कि BJP के सभी कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल की जनता से वादा करते हैं, कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद यहां की पुरानी विरासत को हम फिर से जीवित करेंगे. अमित शाह ने कहा है कि हम यहां पर ऐसी राष्ट्रीय ग्रिड बनाएंगे जिससे बंगाल के अंदर घुसपैठ पूरी तरह से खत्म हो जाएगी. शाह ने कहा कि उसके बाद इंसान तो छोड़िए यहां परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा. उन्होंने कहा है कि घुसपैठ को रोकने के साथ में हम सभी घुसपैठियों को चुनकर देश के बाहर निकालने का काम भी करेंगे.
क्या मुख्यमंत्री दे सकती हैं जवाब- अमित शाह
शाह ने घुसपैठ और बांग्लादेश की सीमा से लगे हुए इलाकों में तारबंदी को लेकर कहा है कि यह पश्चिम बंगाल सरकार है, जो बांग्लादेश के साथ में सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जमीन को नहीं दे रही है. उन्होंने कहा कि क्या मुख्यमंत्री यह जवाब नहीं दे सकती हैं कि असम, त्रिपुरा, पंजाब, राजस्थान और कश्मीर और गुजरात जैसी सीमाओं पर घुसपैठ क्यों रुक गई है. उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए है, क्योंकि पश्चिम बंगाल में आपकी देखरेख में ही घुसपैठ होती है, जिससे यहां की आबादी का संतुलन बदला जा सके और वोट मजबूत हो जाए. अमित शाह ने कहा है कि यहां का अलगा चुनाव घुसपैठ के मुद्दे के ऊपर लड़ा जाएगा, क्योंकि बंगाल की सीमा से होने वाली घुसपैठ पूरे देश की सुरक्षा का बड़ा मुद्दा है.
भ्रष्टाचार और डर पश्चिम बंगाल की पहचान- अमित शाह
अमित शाह ने प्रेस कांफ्रेस में कहा है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में होने वाले भ्रष्टाचार के चक्कर में पूरे राज्य में विकास पूरी तरह से रुक गया है. अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई सभी योजनाएं राज्य में टोल सिंडिकेट का शिकार हो जाती हैं. यहां पिछले 14 सालों से भ्रष्टाचार और डर इस राज्य की पहचान बने हुए हैं. उन्होंने कहा है कि 15 अप्रैल 2026 के बाद में राज्य में जब भाजपा की सरकार बनेगी, फिर हम बंग गौरव और बंग संस्कृति को दोबारा से जिंदा कर देंगे.
बंगाल की जनता के अंदर दिख रहा संकल्प- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 30 दिसंबर के दिन की अहमियत का भी जिक्र किया है, शाह ने कहा कि आज का दिन हम सभी भारतवासियों के लिए काफी गौरव भरा दिन है, क्योंकि आज के दिन साल 1943 में बंगाल के बेटे और भारत ने महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में पहली बार आजाद भारत का झंडा फहराने के जैसा काम किया था. अमित शाह ने कहा है कि बंगाल में अप्रैल में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और प्रदेश की जनता के अंदर डर, भ्रष्टाचार और घुसपैठ की जगह पर विरासत और विकास के गरीब कल्याण के लिए एक मजबूत सरकार बनाने का संकल्प दिखाई देने लगा है.
इसे भी पढ़े: उत्तरांचल से उत्तराखंड तक का सफर! 25 सालों में बदल गई प्रदेश की तस्वीर, साल 2021 से उत्तराखंड बना राष्ट्रीय मॉडल।
