पश्चिम बंगाल में अगले कुछ महीनों में चुनाव होने वाले हैं. जिसको लेकर पूरे देश में सियासी हलचल तेज हो गई है. नोताओं के बीच बयानबाजी और एक दूसरे के ऊपर निशाना साधने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समय बंगाल दौरे पर हैं, जहां उन्होंने कोलकाता में प्रेस कांफ्रेस कर ममता सरकार को घेरा है. जिसके बाद अब ममता बनर्जी ने भी अमित शाह के ऊपर निशाना साधा है.
घुसपैठ को बढ़ावा दे रही ममता सरकार- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कोलकाता में प्रेस कांफ्रेंस की है, जिसमें उन्होंने ममता बनर्जी सरकार के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार चुनाव में फायदे के लिए बांग्लादेश की घुसपैठ को बढ़ावा देती है. जिसके कारण राज्य की आबादी पिछले कुछ सालों में काफी बुरी तरह से बदल गई है.
अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता घुसपैठ को लेकर काफी चिंता में रहती है, जब भाजपा की सरकार अबकी बार चुनाव में जीतेगी तो उसके बाद राज्य में घुसपैठ नहीं होने देंगे. अमित शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद में बंगाल में इंसान तो छेड़िए यहां परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा.
अमित शाह के ऊपर साधा ममता ने निशाना
अमित शाह के इस बयान के बाद में सियासी हलचल काफी तेज हो गई और अब ममता बनर्जी ने भी अमित शाह के बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. ममता बनर्जी ने अमित शाह के ऊपर निशाना साधते हुए कई बातें कही हैं.
दुशासन और दुर्योधन दोनों दिखाई देने लगते हैं- ममता बनर्जी
अमित शाह की कोलकाता प्रेस कांफ्रेंस के बाद में उनकी बातों का जवाब देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि शकुनि का चेला दुशासन पश्चिमं बंगाल में जानकारियों को इकट्ठा करने के लिए आया है. ममता ने कहा कि राज्य में जैसे ही चुनाव आते हैं, तो तुरंत ही दुशासन और दुर्योधन दोनों दिखाई देने लगते हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयानों का जवाब देते हुए उनके ऊपर निशाना साधा है.
पहलगाम हमला क्या आपने कराया- ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा के ऊपर निशाना साधते हुए बोला है कि बीजेपी कह रही है कि ममता ने जमीन नहीं दी, तो फिर पेट्रापोल और अंडाल में जमीन किसने दी है. सीएम ममता बनर्जी ने बांकुरा में आयोजित उनके एक कार्यक्रम में कहा कि भाजपा कहती है कि देश में घुसपैठिए सिर्फ बंगाल से ही आते हैं, ममता ने कहा कि अगर ऐसा है तो पहलगाम हमला क्या आपने कराया था, ममता ने कहा कि दिल्ली में जो घटना घटी है उसके पीछे कौन था. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा SIR के नाम पर आम लोगों को परेशान कर रही है.
ये भी पढ़ें: परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, पश्चिम बंगाल में घुसपैठ पर बोले अमित शाह; ममता सरकार के ऊपर साधा निशाना
