bharat taxi Delhi launched: दिल्ली में आज से सरकारी कैब सर्विस भारत टैक्सी शुरू हो गई है, जो किफायती, सुरक्षित और भरोसेमंद टैक्सी सुविधा प्रदान करती है. इसमें ऑटो, कार और बाइक के ऑप्शन हैं और ड्राइवरों को 80% से अधिक किराया मिलता है.

bharat taxi Delhi launched: दिल्ली में आज से नई सरकारी कैब सर्विस भारत टैक्सी शुरू हो रही है. यह सेवा आम लोगों को किफायती, सुरक्षित और भरोसेमंद टैक्सी सुविधा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है. भारत टैक्सी एक सरकारी समर्थित कोऑपरेटिव प्लेटफॉर्म है, जो निजी कंपनियों की मोनोपॉली को चुनौती देता है. बढ़ते किराए, सर्ज प्राइसिंग और शिकायतों से परेशान यात्रियों के लिए यह सेवा एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है.
56,000 से ज्यादा ड्राइवर प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर
भारत टैक्सी दुनिया के सबसे बड़े ड्राइवर-ओन्ड नेटवर्क के रूप में पेश की जा रही है. दिल्ली और गुजरात में अब तक कार, ऑटो और बाइक के लिए 56,000 से ज्यादा ड्राइवर प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर हो चुके हैं. फिलहाल यह सेवा पूरे देश में लागू नहीं हुई है, लेकिन आज से दिल्ली की सड़कों पर यह आधिकारिक तौर पर शुरू हो रही है.
गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर से हो सकती है डाउनलोड
यात्रियों को सेवा लेने के लिए भारत टैक्सी मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करना होगा. राइडर और ड्राइवर दोनों के लिए अलग ऐप उपलब्ध हैं, जिन्हें गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. ऐप में रियल टाइम कैब ट्रैकिंग, ड्राइवर डिटेल्स और किराए की पूरी जानकारी पहले से मिल जाएगी. इससे यात्रा के दौरान किसी तरह की असमंजस की स्थिति नहीं बनेगी.
भारत टैक्सी का सबसे बड़ा फायदा इसका फेयर स्ट्रक्चर है. इसमें सर्ज प्राइसिंग जैसी व्यवस्था नहीं होगी, यानी पीक ऑवर या खराब मौसम में भी मनमाना किराया नहीं लिया जाएगा. निजी कंपनियों की तरह यात्रियों को ओवरचार्ज का सामना नहीं करना पड़ेगा. इसके अलावा, ड्राइवरों को 80% से अधिक किराया मिलने का दावा किया गया है, जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी और वे बेहतर सेवा दे पाएंगे.

यात्रियों के लिए ऑटो, कार और बाइक तीनों विकल्प उपलब्ध हैं. सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया गया है. सभी ड्राइवरों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य है. ऐप में इमरजेंसी बटन, लाइव लोकेशन शेयरिंग और ट्रिप हिस्ट्री जैसी सुविधाएं मौजूद हैं. इससे यात्रियों और उनके परिवार को सुरक्षित और भरोसेमंद यात्रा का अनुभव मिलेगा.
यह भी पढ़ेंं: मुनीर से लिया टक्कर… पाकिस्तान में पूर्व आर्मी अधिकारी आदिल रजा आतंकी घोषित; बोले- मेरे लिए सम्मान की बात
