LPG cylinder price increase 2026: 1 जनवरी 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 111 रुपये बढ़ गए हैं, जबकि 14 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं. इस बढ़ोतरी का असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर सीधे पड़ेगा.

LPG cylinder price increase 2026: साल 2026 की शुरुआत के साथ ही आम लोगों को महंगाई का झटका लगा है. 1 जनवरी 2026 से देशभर में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 111 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत सभी बड़े शहरों में नई कीमतें लागू हो गई हैं. घरेलू 14 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है.
नई दरें और शहरवार जानकारी
दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 1691.50 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1580.50 रुपये था. कोलकाता में इसकी कीमत 1795 रुपये, मुंबई में 1642.50 रुपये और चेन्नई में 1849.50 रुपये हो गई है. इस बढ़ोतरी का असर मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा.
पिछले महीने और नवंबर में भी बदलाव
गौरतलब है कि दिसंबर 2025 में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में थोड़ी कटौती की गई थी. दिल्ली और कोलकाता में 10 रुपये, जबकि मुंबई और चेन्नई में 11 रुपये तक कम किया गया था. इसी तरह नवंबर 2025 में भी कीमतों में थोड़ी गिरावट आई थी.
घरेलू LPG सिलेंडर स्थिर

जहां कमर्शियल सिलेंडर महंगे हो रहे हैं, वहीं घरेलू 14 किलो सिलेंडर की कीमतें लंबे समय से स्थिर हैं. फिलहाल दिल्ली में यह 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852 रुपये और चेन्नई में 868 रुपये में मिल रहा है.
महंगाई का असर आम लोगों पर
कमर्शियल सिलेंडर के बढ़ते दाम से खाने-पीने और अन्य सेवाओं के दाम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. रेस्टोरेंट और होटल व्यवसायों पर इसका सीधा असर पड़ेगा, जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त दबाव आएगा.
यह भी पढ़ेंं: मुनीर से लिया टक्कर… पाकिस्तान में पूर्व आर्मी अधिकारी आदिल रजा आतंकी घोषित; बोले- मेरे लिए सम्मान की बात
