मध्य प्रदेश के अशोक नगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां से लव जिहाद का मामला सामने आया है. जहां तीन नाबालिग लड़कियों को कुछ मुस्लिम समाज के लड़कों ने अपने प्रेम जाल में फंसाया और उनका धर्म परिवर्तन कर दरिंदगी को अंजाम दिया है. बताया जा रहा हैं कि नाबालिगों के मां बाप ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है.
जानकारी के मुताबिक आरोपी अल्तामश खान ने पिपरई की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहलाया फुसलाया और अपने संग रेलवे स्टेशन लेकर गया. 5 नवंबर 2025 के दिन वह उसे भोपाल लेकर गया. हालांकि, शुरू में तो मामला केवल एक ही लड़की के साथ का लग रहा था, लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि आरोपी के दो अन्य दोस्तों ने पीड़िता की अन्य सहेलियों को भी अपने जाल में फंसाया था. आरोपी अल्तामश खान, आहत शेख और अरहान अली ने पूरा एक सिंडिकेट तैयार किया.
नाबालिगों को अपना जाल में फंसा कर उनका धर्म परिवर्तन करवाया और उसके बाद में उनके साथ जबरदस्ती निकाह कर लिया. साथ ही आरोपियों ने तीनों को अलग-अलग जगह ले जाकर 10 से 15 बार दुष्कर्म किया था.
पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब तीनों नाबालिग अपने घर में बुर्का पहनकर गई थी. परिवार वालों ने बेटी को बुर्का पहन देख तुरंत पुलिस को इस मामले की जानकारी दी. पुलिस अधिक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने पिपराई थाना पुलिस में तुरंत कार्रवाई की और भोपाल में तीनों आरोपियों के खिलाफ में मामला दर्ज करवाया. एसडीओपी अशोकनगर विवेक शर्मा और एसडीओपी मुंगावली सनम बी खान के निर्देश में एक विशेष टीम बनाई गई और भोपाल के जिंसी और गल्ला मंडी में लगातार छापेमारी कर आरोपियों को ढूंढा जा रहा है.
ये भी पढ़ें: संसद में देर रात तक हुई बहस! आधी रात को जारी किया गया 2023 वाला महिला आरक्षण कानून; क्यों?
