पहली बार एक ऐसा उपचुनाव हो रहा है, जिसकी चर्चा केवल उसी क्षेत्र में नहीं हो रही है बल्कि पूरे भारत में हो रही है. दरअसल, जिस सीट पर बीजेपी का राज हुआ करता था. आज वहीं, सीट उनके हाथ से जाते दिखाई दे रही है. बता दें कि अभी तक के आंकड़ों में प्रशांत किशोर नीरज सिन्हा से आगे चल रहे हैं. अभी तक सात राउंड संपन्न हो चुके हैं.
पहले राउंड की गिनती में प्रशांत किशोर आगे रहे. उन्हें 2225 वोट मिले है वहीं, नीरज सिन्हा को 1363 वोच मिले है. तीसरे नंबर पर आरजेडी है.
दूसरे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं. उन्हें 1570 वोट मिले हैं. वहीं, नीरज कुमार सिन्हा को 1271 वोट मिले हैं. तीसरे नंबर आरजेडी की रेखा गुप्ता है.
तीसरे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे रहे. पीके को 5032. नीरज कुमार सिन्हा को 3870 और आरजेडी को 767 वोट मिले हैं.
चौथे राउंड में प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को 6,269 वोट मिले हैं. बीजेपी के नीरज सिन्हा को 5,124 वोट मिले है. रेखा गुप्ता लगातार तीसरे नंबर पर रही है.
पांचवें राउंड में प्रशांत किशोर को 8,971 वोट प्राप्त हुए है. भारतीय जनता पार्टी को 6,652 वोट मिले हैं. राष्ट्रीय जनता दल को 1534 वोट मिले हैं.
छठे राउंड में प्रशांत किशोर को 11603 वोट मिले हैं. बीजेपी के नीरज सिन्हा को 8152 वोट मिले हैं. राष्ट्रीय जनता दल रेस से बाहर होते दिखाई दे रही है.
सातवें राउंड में भी पीके को 13500 वोट प्राप्त हुए है. वहीं, नीरज सिन्हा को 9689 वोट मिले मिले हैं.
बता दें कि इस उपचुनाव के रिजल्ट में अगर प्रशांत किशोर जीत जाते हैं. तो आने वाले समय में सम्राट चौधरी के ऊपर सीट के छिनने का बादल छाएगा. हालांकि, ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि कई विशेषज्ञों का ऐसा मानना है. आने वाले समय में बिहार के राजनीतिक स्ट्रक्चर में बदलाव देखने को मिल सकता है. सालों से बीजेपी का गढ़ रहने वाली सीट उनके हाथ से जाते हुए दिखाई दे रही है. नितिन नबीन और उनके पिता सालों से इस सीट पर जमे हुए है. सातवें राउंड के आंकड़ों से यह सीट उनके हाथ से जाते दिखाई दे रही है.
ये भी पढ़ें: यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत: कोर्ट ने किया बरी, POCSO मामला भी बंद
