बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को एनडीए की बैठक को बुलाया है. बांकीपुर उपचुनाव की तैयारियों के बीच में यह बैठक काफी जरूरी मानी जा रही है. लोक सेवक आवास पर इस बैठक को कराया जाएगा. एनडीए के सभी 5 दल इस चर्चा में शामिल होने वाले हैं. इस बैठक के पीछे की वजह काफी अहम मानी जा रही है.
दरअसल, जेडीयू राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि ‘आज मुख्यमंत्री के आवास में NDA की बैठक होने वाली है. इसमें पार्टी के सभी पांच दल शामिल होंगे. सभी पार्टियों के वरिष्ठ नेता की भी बैठक में मौजूदगी होगी. बिहार सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री भी शामिल रहेंगे. ‘
साथ ही उन्होंने बैठक के पीछे के कारणों को बताते हुए कहा कि ‘हर जिला और ब्लॉक स्तर पर एनडीए के बीच में समन्वय हो, इसी कारण से यह बैठक कराई जा रही है. सभी जिलों से फीडबैक भी लिया जाएगा. अभी जो काम चल रहे हैं उनपर सुझाव लिया जाएगा. पार्टी के सभी अध्यक्ष की इसमें मौजूदगी होगी.’
पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी इस मामले पर बातचीत करते हुए कहा कि ‘आज का दिन काफी शुभ माना जा रहा है. बिहार के लोगों ने प्रचंड जनादेश देते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व पर एनडीए पर भरोसा किया है. उसके बाद में पद त्याग की मिसाल को भी नीतीश कुमार ने पूरी तरीके से कायम किया है. इसी कारण से यह आम कार्यकर्ताओं के बीच में चर्चा का मुद्दा बना हुआ है. इस फैसले से बिहार के भविष्य पर भी काफी गहर असर पड़ेगा. वहां पर उनकी मौजूदगी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है. 7 निश्चय-3 के रोडमैप पर भी सरकार काम करने वाली है.’ प्रवक्ता नीरज कुमार ने इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री की मौजूदगी भी अहम बताई है.
ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में निवेश किया चोरी का पैसा! दान चोरी मामले में चौंकाने वाला खुलासा; ब्याज पर उधार दिए रुपए
