Bihar Next CM: बिहार में मंगलवार शाम 4 बजे NDA की अहम बैठक है. इस बैठक में तय हो जाएगा कि अब NDA का अलगा नेता यानी कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा. अगर सूत्रों की मानें तो नए कैबिनेट में JDU कोटे में मंत्रियों की संख्या भी बढ़ेगी.

NDA की पटना में बैठक
बिहार में कल यानी मंगलवार का दिन ऐतिहासिक होने वाला है. आपको बता दें कि राज्य के मुखिया नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं और इसी के साथ नई सरकार के गठन को लेकर भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. अब NDA (नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस) ने पटना में विधायक दल की बेहद अहम बैठक को बुलाया है. इस बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर के तौर पर पहुंचने वाले हैं.
कल तय हो जाएगा बिहार का मुख्यमंत्री
जानकारी के मुताबिक 14 अप्रैल यानी कल शाम को लगभग 4 बजे पटना के विधानसभा भवन के सेंट्रल हॉल में NDA के सभी विधायक एक साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में यह भी तय हो जाएगा कि अब NDA का अलगा नेता यानी कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा. इस बैठक में जिस किसी नेता को सबसे ज्यादा समर्थन दिया जाएगा, उसी के नाम के पर सहमति बन सकती है.
15 अप्रैल को है शपथ ग्रहण
आपको बता दें कि 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे पटना के लोकभवन में शपथ ग्रहण का समारोह है. सूत्रों की मानें तो लोकसभा के अधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर जानकारी दी है. हालांकि अभी तक लोगों के मन में सिर्फ एक ही सवाल है और वह है कि अगला मुख्यमंत्री कौन? आपको बता दें कि NDA गठबंधन में कई पार्टियां शामिल हैं और सभी की अपनी-अपनी पसंद हैं.
कल सामने आएगा मुख्यमंत्री का चेहरा
कल शाम को NDA की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सहमति बनेगी और मुख्यमंत्री का चेहरा भी सामने आ जाएगा. अगर सूत्रों की मानें तो नए कैबिनेट में JDU कोटे में मंत्रियों की संख्या बढ़ेगी. उम्मीद है कि नई कैबिनेट में JDU कोटे के 4-5 नेताओं को जगह मिल सकती है. आपको बता दें कि मौजूदा नीतीश कैबिनेट में JDU से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा कुल 8 मंत्री हैं.
यह भी पढ़ें- सेना के ब्रिगेडियर और बेटे से मारपीट, पुलिसकर्मी बने रहे तमाशबीन; पुलिस के सामने हुई घटना
