Delhi Retired Brigadier Assault: राजधानी दिल्ली के वसंत एन्क्लेव इलाके में सेना के रिटायर्ड ब्रिगेडियर और उनके बेटे के साथ मारपीट की गई. इस दौरान पुलिसकर्मी भी वहां पर मौजूद थे, लेकिन फिर भी किसी तरह की ठोस कार्रवाई नहीं की गई.

रिटायरर्ड ब्रिगेडियर से मारपीट
राजधानी दिल्ली के वसंत एन्क्लेव इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां भारतीय सेना के एक रिटायरर्ड ब्रिगेडियर और उनके बेटे के साथ में मारपीट की गई है. जानकारी के मुताबिक यह घटना शुक्रवार रात लगभग 10 बजे के आसपास की है. इस दौरान रिटायर्ड ब्रिगेडियर अपने बेटे के साथ सोसाइटी के बाहर टहल रहे थे. इसी दौरान की यह पूरी घटना है.
शराब पीने से किया था मना
रिटायर्ड ब्रिगेडियर ने टहलने के दौरान एक कार को देखा, उस कार में 2 लोग खुलेआम शराब पी रहे थे. जिसके बाद जब उन्होंने उन लोगों को पब्लिक प्लेस में शराब पीने से मना किया, तो इस दौरान बात बिगड़ गई. ब्रिगेडियर के मना करने पर कार में मौजूद लोगों ने फोन करके अपने और साथियों को बुला लिया. जिसके बाद 7-8 लोग मौके पर पहुंच गए और मामला हिंसक हो गया.
पुलिस भी मौके पर थी मौजूद
इस दौरान वहां इकट्ठा हुए लोगों ने ब्रिगेडियर के बेटे के ऊपर हमला कर दिया. इस हमले में ब्रिगेडियर के बेटे को गंभीर चोटें आईं. इसी दौरान बीच-बचाव करने आए ब्रिगेडियर के साथ भी धक्का-मुक्की की गई. हालांकि इस दौरान सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस दौरान वहां पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन इसके बाद भी किसी तरह की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.
पुलिसकर्मी बने रहे तमाशबीन
परिवार ने 112 पर कॉल किया, जिसके बाद PCR वैन मौके पर पहुंची. आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे और हमलावरों को रोकने की कोशिश नहीं की. इस घटना के बाद जब पीड़ित परिवार थाने पहुंचा, तो शुरुआत में उनकी शिकायत को भी दर्ज नहीं किया गया. इसी के साथ उन्हें तुरंत मेडिकल सहायता भी नहीं दी गई. बाद में घायल हुए रिटायर ब्रिगेडियर और उनके बेटे को इलाज के लिए सैन्य अस्पताल ले जाया गया.
यह भी पढ़ें- रात के सन्नाटे में मौत का तांडव! गुजरात में तेज रफ्टार ट्रक ने लोगों के मारी टक्कर; 7 की मौत कई घायल
