महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है. दरअसल, यहां पर सीमेंट मिक्सर और टैक्सी वैन की भीषण टक्कर से 10 लोगों की मौत हो चुकी है. हादसा ठाणे के कल्याण-मुरबाड़ इलाके का बताया जा रहा है. भीषण सड़क हादसा 13 अप्रैल सुबह 11.30 बजे का बताया जा रहा है.
दूसरी दिशा से आने के कारण हादसा
जानकारी के अनुसार सीमेंट मिक्सर दूसरी दिशा से आ रहे है. उसी की वजह से सामने से आ रही टैक्सी वैन से उसकी जोरदार टक्कर हो गई. वहां मौजूद लोगों के अनुसार दोनों की टक्कर इतनी भयावह थी कि टैक्सी में मौजूद सभी लोगों की मौत हो गई.
घायल अस्पताल में भर्ती
पुलिस को सूचना देने के बाद में स्थानीय लोगों ने मिलकर राहत बचाव कार्य को शुरू किया. घटना में घायल सभी लोगों को पास के ही अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया. मृत लोगों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
आए दिन भारत में सड़क हादसों में बढ़ोतरी
हालांकि, आए दिन कोई न कोई सड़क हादसे बढ़ते जा रहे है. साथ ही दूसरी दिशा से आने के कारण भी वाहन के बीच में टक्कर हो रहे हैं. ऐसे में देश में सड़क सुरक्षा के नियमों पर ध्यान देना काफी जरूरी है.
ये भी पढ़ें: दिनदहाड़े काट दिया युवती का गला! मंडी में कॉलेज जाती लड़की की बेरहमी से हत्या; जांच में जुटी पुलिस
