बिहार से एक बेहद चौंकाने और इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. बिहार के सीतामढ़ी जिले के पुपरी इलाके में एक सड़क हादसे में किशोर की मौत हो गई, लेकिन लोग सड़क पर पड़े किशोर को छोड़कर मछली लूटने लगे.
पिकअप वैन की चपेट में आने से किशोर की मौत
बिहार के सीतामढ़ी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. पुपरी थाना क्षेत्र के झझीहट गांव के पास हुए एक सड़क हादसे ने मानवता को एक बार फिर से कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है. आपको बता दें कि पुपरी थाना क्षेत्र के झझीहट गांव के पास शुक्रवार सुबह एक पिकअप वैन की चपेट में आने से एक 17 साल के गोलू कुमार की मौत हो गई. यह पिकअप वैन मछलियों से लोड थी.
पिकअप वैन में लोड मछलियां सड़क पर फैलीं
सड़क पर हुए इस हादसे में जान गवाने वाला किशोर पुपरी के नागेश्वर का निवासी था. हादसे के बाद पिकअप वैन अनियंक्षित होकर सड़क पर ही पलट गई. जिससे इन वैन में रखी हुई मछलियां सड़क पर फैल गईं. जिसके बाद इस जगह से बेहद शर्मनाक नजारा सामने आया. हादसे में मरने वाले किशोर का शव सड़क पर पड़ा रहा, लेकिन आसपास के लोग मछलियों को लूटने लगी.
बाल्टियों से मछलियां लूटने लगे लोग
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकात है कि लोग किशोर का सड़क पर पड़े हुए शव की परवाह किए बिना, बाल्टियों और बोरा लेकर मछलियों को लूट रहे हैं. इस जगह पर स्थानीय लोगों की ये हरकतें पूरे समाज के नैतिक मूल्यों के ऊपर सवाल खड़ी करती दिखाई दे रही हैं. इस हादसे में एक परिवार ने अपना बेटा खो दिया, लेकिन लोगों को मछलियों का ज्यादा लालच था. इस पूरी घटना के बाद में पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
यह भी पढ़ें- 20 जनवरी को चुने जाएंगे BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष! नितिन नबीन होंगे सबसे युवा अध्यक्ष
