UP School Closed: यूपी में ठंड का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. इसी कारण से यूपी के गौतम बुद्ध नगर इलाके में सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. वहां के जिला प्रशासन ने नर्सरी से लेकर 8वीं कक्षा तक के बच्चों के स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ाने का आदेश दिया है. इस फैसले को बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने लिया है. उन्होंने इसके पीछे का कारण बच्चों को खराब मौसम में सुरक्षित रखने का लिए लिया है.
किन-किन बोर्ड और कक्षाओं पर लागू होगा फैसला
प्रशासन का कहना हैं कि यह नियम सभी बोर्ड पर लागू किया गया है. अगर कोई भी स्कूल इस नियम को नहीं मानता है. तो उस पर प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस आदेश को केवल नर्सरी से लेकर 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए लागू किया गया है. 9वीं से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों की क्लास नियमित रूप से चलाई जाएंगी. इन कक्षाओं को नियमित रूप से चालू रखने का उद्देश्य बोर्ड की परीक्षाओं में किसी भी तरीके की बाधा न आने देने के लिए किया गया है.
कब खुलेंगे स्कूल
बच्चों के स्कूलों को सोमवार यानी 19 जनवरी से खोलने का फैसला लिया गया है. बता दें बच्चों की छुट्टियों को पहले भी बढ़ा कर 15 जनवरी किया गया था. अब इनकी छुट्टियों को दोबारा तीन दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है.
गौतम बुद्ध नगर के अलावा अन्य जिलों में बढ़ाई छुट्टियां
इन छुट्टियों को केवल गौतम बुद्ध ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी बढ़ाया गया है. बाकि जिलों में भी छुट्टियों को बढ़ाने के पीछे का कारण यहीं है. प्रयागराज, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बरेली, नोएडा और बदायूं में भी स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ाया गया है. इन सभी जिलों में 17 जनवरी तक बच्चों की छुट्टियां को बढ़ा दिया गया है. प्रयागराज में लेकिन 20 जनवरी तक स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है.
यूपी के कई इलाकों में लगातार बढ़ रही ठंड
बता दें कि यूपी के कई जिलों में ठंड में वृद्धि देखने को मिल रही थी. यहां की कई जगहों पर मौसम विभाग द्वारा कोहरे के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है. कई जगहों पर तो मौसम विभाग ने बारिश होने की चेतावनी भी जारी की है. इसी कारण से प्रशासन ने अभिभावकों से याचना की है कि अपने बच्चों को जितना हो सके घर में रखें. किसी भी अनावश्यक कार्य के लिए बाहर न जाने दें.
ये भी पढ़ें: UP Weather: मौसम ने लिया यू-टर्न, कोल्ड वेव-बारिश-कोहरे का ट्रिपल अटैक, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
