Nitin nabin: बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. 20 जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में नितिन नवीन निर्विरोध अध्यक्ष बनेंगे, जबकि उनके नामांकन की औपचारिक प्रक्रिया 19 जनवरी को की जाएगी. सूत्रों के हवाले से खबर है कि 13 जनवरी को BJP के नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट नितिन नबीन 20 जनवरी को जेपी नड्डा की जगह बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालेंगे.
कब दाखिल करेंगे पर्चा
दिसंबर में BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए नबीन 19 जनवरी को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. जबकि 20 जनवरी को उनके बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की पूरी संभावना है. नामांकन प्रक्रिया बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनने के लिए उसके स्थापित आंतरिक संगठनात्मक ढांचे का हिस्सा है.
कौन बनेगा प्रस्तावक?
नबीन नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावक के तौर पर मौजूद रह सकते हैं. माना जा रहा है कि पीएम मोदी की मौजूदगी बीजेपी की संगठनात्मक और वैचारिक दिशा में निरंतरता और स्थिरता पर जोर देने के तौर पर देखा जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए नामांकन तीन सेट में होंगे. पहले सेट में 20 से ज्यादा निर्वाचित प्रदेश अध्यक्षों के हस्ताक्षर शामिल होंगे. दूसरे सेट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा के हस्ताक्षर होंगे. तीसरे सेट में बीजेपी राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के हस्ताक्षर होंगे.
कई राज्यों के मुख्यमंत्री हो सकते हैं शामिल
सूत्रों से मिली मुताबिक, बीजेपी शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों, सभी स्टेट बीजेपी अध्यक्ष, राष्ट्रीय पदाधिकारियों और सीनियर बीजेपी नेताओं को दिल्ली में मौजूद रहने के लिए कहा गया है. कई वरिष्ठ नेता, केंद्रीय नेतृत्व के सदस्य और प्रमुख पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. इससे यह पार्टी के संगठनात्मक कैलेंडर में एक हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम बन जाएगा.
20 जनवरी को औपचारिक ऐलान!
नामांकन प्रक्रिया पूरा होने के बाद नए बीजेपी अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा 20 जनवरी को होने वाली है। उम्मीद है कि इस घोषणा से आने वाली चुनावी चुनौतियों से पहले पार्टी के नेतृत्व संरचना के बारे में स्पष्टता मिलेगी। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी की संगठनात्मक रणनीति को आकार मिलेगा।
कब बने थे कार्यकारी अध्यक्ष?
14 दिसंबर को बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. लेकिन खरमास (अशुभ समय) के कारण पार्टी अध्यक्ष के तौर पर उनका औपचारिक पदभार ग्रहण रुका हुआ था. खरमास खत्म हो गया है और अब उनके कमान संभालने की तारीख नजदीक आ रही है. कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद से नबीन अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं. वह लगातार पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं
नितिन नबीन बिहार के पांच बार के विधायक रह चुके हैं. नबीन पहले पार्टी में कई अहम संगठनात्मक पदों पर रह चुके हैं. इसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिहार अध्यक्ष का पद भी शामिल है.
राजनीतिक जानकार इन घटनाक्रमों पर करीब से नजर रख रहे हैं. यह नियुक्ति ऐसे अहम समय पर हो रही है जब भगवा पार्टी अपनी संगठनात्मक ताकत को और मजबूत करने पर ध्यान दे रही है. 20 जनवरी को आधिकारिक घोषणा के बाद भविष्य को लेकर और जानकारी सामने आने की उम्मीद है.
