बिहार के वैशाली में अदालत ने 34 साल पुराने एक मामले में 85 साल के बुजुर्ग को जेल की सजा सुनाई है. अदालत ने हत्या की कोशिश के मामले में बुजुर्ग को कारावास की सजा सुनाई है. अब यह मामला चर्चा का विषय बन गया है.

85 साल के बुजुर्ग को सजा
बिहार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक ऐसे बुजुर्ग को जेल की सजा सुनाई गई है जो ठीक से चल भी नहीं पाता है. बिहार के वैशाली जिले में एक अदालत ने मंगलवार को एक परिवार के 5 लोगों को 34 साल पुराने हत्या की कोशिश के मामले में जेल की सजा सुनाई है. इन 5 लोगों में एक 85 साल का बुजुर्ग भी शामिल है. अदालत ने सभी आरोपियों पर जुर्माना भी लगाया है.
34 साल पुराना है मामला
जानकारी के मुताबिक अदालत ने 34 साल पुराने मामले में सजा सुनाई है. इतने लंबे समय तक केस चलने के दौरान 4 आरोपियों की मौत हो चुकी है. अदालत ने सभी आरोपियों को 10-10 साल जेल की सजा सुनाई है, वहीं 85 साल के बुजुर्ग को 3 साल की सजा सुनाई गई है. आरोपी की पहचान 85 साल के दीपा राय के रूप में की गई है. हालांकि आपको बता दें कि बुजुर्ग की हालत देखते हुए उन्हें अंतरिम जमानत दे दी गई है.
25 हजार रुपए का जुर्माना
अदालत ने इस मामले में सजा के साथ 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है. आपको बता दें कि यह मामला 10 नवंबर साल 1992 का है. इस दौरान अदालत राय और उनकी पत्नी अपने घर के बाहर बैठे हुए थे. इसी दौरान आरोपी उनके घर के सामने वाले रास्ते पर कांच के टुकड़े बिखेर रहा था. इसी दौरान आरोपियों ने दोनों के ऊपर गोली चला दी, जिससे दंपति को गंभीर चोटें आई थीं.
9 लोगों को बनाया गया था आरोपी
34 साल पुराने इस मामले में 9 लोगों को आरोपी बनाया गया था. जिसके बाद अब इस मामले में कोर्ट ने सजा सुनाई है. बिहार की अदालत ने इस मामले में एक 85 साल के बुजुर्ग को भी 3 साल की सजा सुनाई है. हालांकि सजा सुनाने के बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत भी दे दी है, जिसके चलते अब बुजुर्ग को जेल नहीं जाना पड़ेगा. दूसरे आरोपियों को कोर्ट ने 10-10 साल की सजा सुनाई है.
यह भी पढ़ें- लखनऊ में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म! बहलाकर सूने मकान में ले गए आरोपी; मानसिक रूप से बीमार है पीड़िता
