लखनऊ के जानकीपुरम में एक 15 साल की नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दूसरे आरोपी की तलाश जारी है.

लखनऊ में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि जानकीपुरम इलाके में एक सूने मकान में 15 साल की नाबालिग के साथ में गैंगरेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है.
मानसिक रूप से बीमार है किशोरी
जानकारी के मुताबिक जिस किशोरी के साथ यह घटना हुई है, वह मानसिक रूप से बीमार है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए जांच की और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में मुख्य आरोपी की पहचान दिनेश कश्यप के रूप में की गई है. पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ ही कुछ अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है.
बहलाकर मकान में ले गए
पुलिस ने मुताबिक मुख्य आरोपी दिनेश कश्यप और उसके एक अज्ञात साथी ने मिलकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है. आरोपियों ने मानसिक रूप से पीड़ित किशोरी को बहलाया और अपने साथ ले गए. जानकीपुरम इलाके में खाली पड़े एक मकान में आरोपी किशोरी को ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया है.
पुलसि ने गिरफ्तार किया मुख्य आरोपी
घटना के बाद पीड़ित की मां ने पुलिस से मामले की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी. आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीमों ने छापेमारी की और 24 घंटों के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुट गई है. घटना के बाद पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है.
