उत्तर प्रदेश में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में छतीसगढ़ के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह की इनोवा कार सड़क हादसे का शिकार हो गई है. हादसा ललितपुर के कोतवाली तालबेहट थाना क्षेत्र में झांसी-ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास हुआ है. इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए है.
जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के नेता किरण देव सिंह मध्य प्रदेश के दतिया में दर्शन कर वापस लौट रहे थे. तभी अचानक से ही उनकी इनोवा कार हाईवे पर खड़ी ट्रक से टकरा गई. हादसा इतना खतरनाक था कि किरन देव सिंह और उनका वाहन चालक बुरी तरीके से घायल हो गए. हालांकि, उनके पत्नी और बच्चे पूरी तरीके से सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
मामले की जानकारी मिलते ही तालबेहट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती कराया गया. मामले की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं. दोनों की हालत इतनी गंभीर है कि उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है. दर्शन से वापस आने के दौरान में यह भयावह हादसा हुआ है. झरर घाट के पास में यह हादसा हुआ है.
ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय गीत के सम्मान को लेकर संसद का बड़ा कदम, पास हुआ वंदे मातरम् संशोधन बिल… होगी कड़ी कार्रवाई
