उत्तर प्रदेश में राशन सेवा का फायदा उठाने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, कोटेदार संगठन अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि उनकी मांगो को जल्द पूरा नहीं किया गया तो , तो वह विधानसभा घेराव करेंगे.
क्यों किया जा रहा हंगामा
दरअसल, उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में 70 हजार कोटेदार है, जो कि 80 लाख कुंतल राशन वितरण करने का काम करते हैं. राशन वितरण करने वाले सभी लोगों का कहना है कि वे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और प्रधानमंत्री अन्न योजना में निशुस्क राशन वितरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. इसी कारण से उनकी शिकायत है कि अन्न राज्यों की तुलना में उन्हें कम कमीशन दिया जा रहा हैं. उनकी मांग है कि उनकी मांगो को जल्द से जल्द बढ़ाया जाए, ताकि उनका जीवन और भी बेहतर हो सके.
क्या-क्या मांग है काटेदारों की
कमीशन को बढ़ाया जाए.
हर महीने वेतन की तरह मिलने वाला भुगतान किया जाए.
तीन महीने से रुका हुआ भुगतान दिया जाए.
अन्य राज्यों की तरह सुविधाएं दी जाए.
अन्य राज्यों में न्यूनतम आय गांरटी भी 200 हजार रुपये है.
पुलिस ने किए सख्त इंतजाम
दरअसल, पुलिस ने कोटेदारों को इको गार्डन में ही रोक रखा है. उनके आक्रोश को देख कर लग रहा है कि आंदोलन आगे और हो सकते हैं. पुलिस और काटेदार दोनों के बीच में तनाव देखने को मिल रहा है. हालांकि, पुलिस उन्हें रोकने में सफल हो चुकी है.
ये भी पढ़ें: सिंधु जल संधि रोकने से पाकिस्तान में हड़कंप, भारत ने दिया करारा झटका
