BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन देवभूमि उत्तराखंड में पधारे है. उनके उत्तराखंड में आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला है. बता दें उत्तराखंड के देहरादून में जाने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका बहुत उत्साह और खुशी के साथ में स्वागत किया है. दोनों नेताओं के बीच का आपसी मेलजोल देख उनके सपोटर्स काफी खुश होते दिखाई दे रहे हैं.
दोनों के बीच कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
बता दें इस मुलाकात में दोनों ने विकास और जनता के हित से संबंधित कई विषयों पर बात की है. दोनों की मुलाकात को राजनीतिक रुप से काफी महत्वपूर्ण माना जा सकता है. जानकारी के अनुसार, दोनों ने ही कई मुद्दों पर बात की है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नितिन नबीन के साथ मुलाकात की तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया है.

साथ ही फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा कि ऊर्जावान नेतृत्वकर्ता, कुशल संगठनकर्ता और करोड़ों भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत BJP के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitin Nabin जी का उत्तराखंड में आने पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन. तस्वीरों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और नितिन नबीन काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. उत्तराखंड में उनका स्वागत फूलों और शॉल से किया गया.
ये भी पढ़ें: राजस्थान गृह मंत्री ने मुस्लिम समाज के प्रदर्शन पर कसा तंज, कहा- पहले अपने लोगों को गाय काटने से रोके
