यूपी के बोटैनिकल गार्डन से संबंधित एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें बोटैनिकल गार्डन नोएडा में सेक्टर-38A में स्थित है. इस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. प्रशासन ने इस हरित स्थल को 2 साल तक बंद रखने का फैसला लिया है. प्रशासन ने यह फैसला बोटेनिकल गार्डन में विकास कार्य के कारण लिया है.
जानकारी के अनुसार बोटैनिकल गार्डन को आधुनिक और बेहतर बनाने के लिए 490 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी पुनर्विकास (रीवैंप) परियोजना का निर्माण किया गया है. संभावना है कि आने वाले समय में इस निर्माण कार्य से स्थान और ज्यादा सुंदर और लोगों के लिए सुविधाजनक होगा. पर्यटकों के साथ-साथ यह जगह शोधकर्ताओं और प्रकृति के प्रेमियों के लिए भी एक बड़ा केंद्र होगा.
गार्डन को नया रूप देने का उद्देश्य केवल राष्ट्रीय ही नहीं अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाने का है. निर्माण के तहत गार्डन को तीन थीम जोनों में बांटा जाएगा, जिनमें ट्रॉपिकल, सब-ट्रॉपिकल प्लांट जोन, एक्वेटिक गार्डन, कैक्टस और सक्यूलेंट जोन, बोनसाई गार्डन, ट्रेलिस गार्डन, सेंसरी गार्डन और डिस्कवरी गार्डन होगा.
बंद करने के पीछे का कारण
अधिकारियों ने बताया कि गार्डन का निर्माण बड़े स्तर पर किया जा रहा है. इसकी वजह से जोखिम का खतरा रहेगा. जोखिम और सुरक्षा से संबंधित कारणों की वजह से गार्डन को 2 साल के लिए बंद कर दिया गया है. आम जनता की गार्डन में एंट्री पूरी तरीके से बंद कर दी गई है.
ये भी पढ़ें: गाजियाबाद जासूसी कांड में 3 और गिरफ्तार, ‘पंक्चर और रिक्शा वाला’ बनकर कर रहे थे देश के साथ गद्दारी
