दिल्ली में BRICS देशों के NSA की बैठक का आयोजन होने वाला है. इस बैठक में शामिल होने के लिए चीन के विदेश मंत्री वांग यी भी भारत आने वाले हैं. उन्हें इस बैठक को लेकर अजीत डोभाल ने इनविटेशन भेजा था.

भारत आएंगे चीनी विदेश मंत्री
राजधानी दिल्ली में 22-23 जून को BRICS देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSA) की बैठक आयोजित होने वाली है. जानकारी के मुताबिक चीन के विदेश मंत्री वांग यी भी इस बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली आएंगे. इसको लेकर चीन ने जानकारी दी है. आपको बता दें कि यह 16वीं BRICS की NSA बैठक है. 22-23 जून को होने वाली बैठक काफी अहम मानी जा रही है.
सितंबर में आयोजित होना BRICS शिखर सम्मेलन
बताया जा रहा है कि इस बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों के NSA को सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों पर एकसाथ अपने विचार रखने के लिए मंच होगा. साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत होने वाली है. आपको बता दें कि सितंबर 2026 में BRICS शिखर सम्मेलन को भारत में ही आयोजित किया जाना है, इसकी अध्यक्षता भी भारत करने वाला है.
अजीत डोभाल ने भेजा था इनविटेशन
आपको बता दें कि इस बैठक में शामिल होने के लिए चीन के विदेश मंत्री वांग यी को भारत के NSA अजीत डोभाल ने इनविटेशन भेजा था. बताया जा रहा है कि इसी साल सितंबर में भारत BRICS शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करने वाला है. इस बैठक को दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है. इसको लेकर लिन ने कहा है कि चीन ब्रिक्स (BRICS) सदस्यों के साथ बातचीत और तालमेल को मजबूत करने, राजनीतिक और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने और वैश्विक शांति व स्थिरता में योगदान देने के लिए उत्सुक है.
कौन-से देश हैं शामिल?
वांग यी चीन चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पॉलिटिकल ब्यूरो के सदस्य और सेंट्रल फॉरेन अफेयर्स कमीशन के ऑफिस के डायरेक्टर भी हैं. ऐसा माना जा रहा है कि अपनी नई दिल्ली की यात्रा के दौरान वांग भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात कर सकते हैं. इस साल ब्रिक्स की अध्यक्षता भारत के पास है. इस ग्रुप में ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- जी-7 के मंच पर बुलावा नहीं, वार्ता भी हुई फेल; फिर भी ईरान-अमेरिका समझौते के ‘गारंटर’ बन बैठे शहबाज शरीफ
