बिहार के 12वीं के छात्रों को इंतजार अब खत्म हो चुका है. बता दें कि BSEB ने आज 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट पर शिक्षा मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा की थी. सरकार द्वारा तीनों स्ट्रीमों की घोषणा एक साथ की गई है. वह छात्र जो बेसब्री से रिजल्ट जानने का इंतजार कर रहे थे, उनका इंतजार अब खत्म हो चुका है.
इस बार 12वीं के बच्चों को पास प्रतिशत काफी अच्छा देखने को मिला है. 85.19 फीसदी बच्चों ने इस साल परीक्षा को पास किया गया है. बात करें कि छात्र और छात्रा के प्रतिशत की, तो छात्राओं का प्रतिशत छात्र के मुकाबले में ज्यादा देखने को मिला है. 86.23 प्रतिशत लड़कियों ने परीक्षा को पास किया है, तो वहीं, 84.09 प्रतिशत लड़कों ने परीक्षा को पास किया है.
कैसे चेक करें रिजल्ट
आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है.
इस दिए गए लिंक www.bsebexam.com या interbiharboard.com पर जाने के बाद में होम पेज पर दिखाई देने वाले Bihar Board 12th Result 2026 वाले लिंक पर क्लिक करना है.
रोल नंबर और कोड को डालने के बाद में आपको आपका रिजल्ट दिख जाएगा.
इंटरनेट की दिक्कत होने पर ऐसे चेक करें
अगर आपके में इंटरनेट की दिक्कत है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको BIHAR12 <स्पेस> ROLL-NUMBER को टाइप करके 56263 पर मैसेज भेज देना है. आप इस तरीके से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध पर फूटा UAE का गुस्सा! अरब लीग और OIC की चुप्पी पर उठाए सवाल
