बांग्लादेश से दिल को झकझोर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. यह वायरल वीडियो दिल दहला देने वाला है. सफर कर रहे व्यक्तियों को एक ही पल में मौत से सामना करना पड़ सकता है, किसी को भी अंदाजा नहीं था. जैसे ही यह घटना हुई वहां मौजूद लोगों में तुरंत चीख पुकार मच गई. मंजर बेहद ही डरा देने वाला है.
क्या है पूरी घटना
जानकारी के अनुसार राजबारी जिले के दौलतदिया घाट से एक यात्री बस जा रही थी. उसमें बहुत सारे लोग सवार थे. लोगों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उस बस में 40 से 50 लोग सवार बताए जा रहे हैं. हालांकि, एक ही पल में मंजर पूरी तरीके से बदल जाता है. जैसे ही बस फेरी पर चढ़ने का प्रयास करता है. अचानक ही उसका संतुलन पूरी तरीके से बिगड़ जाता है. हालांकि, जितने देर में लोग समझ पाते, पूरी बस एक ही झण में पन्ना नदीं में गिर जाती है.
हर तरफ चीख पुकार मचती हुई दिखाई देती है. हालांकि, बस से जो लोग निकल रहे थे, उन्हें वहां मौजूद लोग निकालते हुए दिखाई दे रहे थे. मंजर काफी खौफनाक था. लोगों का दिल पूरी तरीके से दहल गया था. बस से बच्चों से लेकर बूढ़ें तक सवार बताए जा रहे है.
यूजर्स ने कहा AI
सोशल मीडिया पर अभी के समय इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है. लोग भर-भर के इस वीडियो पर कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, कई लोगों का कहना हैं कि यह वीडियो AI थी. तो वहीं, कई लोग सुझाव देते नजर आ रहे हैं. हालांकि, वीडियो AI है या असलियत है, लेकिन लोगों को दिल दहला दे रहा हैं.
ये भी पढ़ें: मां दुर्गा की पूजा में तुलसी क्यों नहीं चढ़ाई जाती? जानें वजह
