बिहार के छपरा जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने कई लोगों की जिंदगी को छिन लिया है. हादसा बुधवार के दिन भगवानबाजार थाना क्षेत्र की है. हादसे में मृत चारों व्यक्ति उत्तर प्रदेश के निवासी थे. वहीं, 6 अन्य लोग बुरी तरीके से घायल बताए जा रहे हैं.
सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रहे
जानकारी के मुताबिक, सभी ऑर्केस्ट्रा के कलाकार थे. वह ब्रह्रापुर से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रहे थे. सभी के सभी पिकअप वाहन से आ रहे थे. इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. वहां मौजूद लोग तुरंत आनन फानन में घायलों की मदद के लिए पहुंचे. मामले की जानकारी मिलने के बाद में भगवानबाजार थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची.
कई लोगों की हालत गंभीर
सभी घायलों को वाहन से निकालकर छपरा के सदर अस्पताल में भेजा गया. जहां चार लोगों की मौत हो गई. वहीं, 6 लोग गंभीर रूप से घायल है. डॉक्टरों के मुताबिक, अभी भी कुछ लोग गंभीर है, जिनका इलाज जारी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था.
सीसीटीवी फुटेज को खंगाल की जा रही आरोपी की तलाश
सभी मृत और घायल लोगों के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है. पुलिस फरार आरोपी को ढूंढने में लग गई है. साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. परिवार वालों में हादसे के बाद कोहराम मच गया है. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: अलमारी के नीचे छिपा मौत का तहखाना! बेसमेंट में बनते थे अवैध हथियार; 4 आरोपी गिरफ्तार
