उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. प्राइवेट स्लीपर बस ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया. इस हादसे में बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
Lalitpur Accident:ललितपुर में सोमवार रात एक बाइक और स्लीपर बस की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मड़ावरा ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया. बताया गया है कि तीनों मृतक आपस में रिश्तेदार थे. ये हादसा मड़ावरा थाना इलाके के कस्बे में अरिहंत पेट्रोल पंप के पास हुआ.
बस ने मारी बाइक को टक्कर
बताया जा रहा है कि एक स्लीपर बस मध्यप्रदेश के पृथ्वीपुर से इंदौर जा रही थी, तभी ललितपुर के माडवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे में तेज रफ्तार बस और बाइक की आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई. इस भिडंत में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई. तीनों मृतक आपस मे रिश्तेदार बताये जा रहे हैं. स्थानीय लोगों ने तीनों मृतकों के शवों को एम्बुलेंस की मदद से CHC मड़ावरा पहुँचाया. जहां उनके परिजनों को सूचना दी गई.
पुलिस ने शुरू की जांच
परिजनों के मुताबिक आलोक अपनी नई बाइक से अपने दो रिश्तेदारों के साथ घर से मड़ावरा आ रहा था. पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है. तीनों मृतकों के नाम 18 वर्षीय जयदीप , 18 वर्षीय आलोक और 19 वर्षीय राजकुमार बताये जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें- मेरठ में 30 मिनट तक चला आग का तांडव, मकान में लगी आग में 4 मासूम समेत 6 जिंदा जले
