Meerut Fire: मेरठ में सोमवार की देर रात दर्दनाक हादसा हुआ. लिसाड़ी गेट क्षेत्र में मौजूद एक मकान में भीषण आग लग गई. इस अग्निकांड में एक ही परिवार के छह लोगों की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई.
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित थाना लिसाड़ीगेट के किदवईनगर में कपड़ा कारोबारी के मकान में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई. मृतकों में मां और उसके पांच बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें दो जुड़वां बहनें हैं. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम को भी कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा.
कपड़ा कारोबारी के घर में लगी आग, छह की मौत
मेरठ में कपड़ा कारोबारी के घर में भीषण आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में मरने वालों में पांच मासूम शामिल हैं. लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवईनगर का यह मामला है. यहां कपड़ा कारोबारी के मकान में आग लग गई. इस आगजनी की घटना के कारण इलाके में हड़कंप मचा रहा. अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने में जुटी रही. कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस दौरान फायर ब्रिगेड कर्मियों को भी चोटें आई. जानकारी के मुताबिक मेरठ के लिसाड़ी गेट के किदवई नगर के एक कारोबारी के मकान के ग्राउंड फ्लोर में कपड़ों का गोदाम चल रहा था.
प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा
आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा. मौके पर पहुंचे डीएम और एसएसपी ने स्थिति की समीक्षा की. शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर लीक होने के कारण आग लगने की बात कही जा रही है. घटना के समय 6-6 माह के दो बच्चे, 3 और 4 साल के दो बच्चे, 12 साल की एक बेटी और 30 साल की एक महिला की मौत हुई है. घटना के समय घर का मुखिया नमाज पढ़ने गया था. LPG चूल्हे से आग लगने की आशंका है.
यह भी पढ़ें- सोनभद्र में मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, तीन महिलाओं की दबकर मौत, एक लापता, चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू
