देश की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के ऊपर कांग्रेस ने कई सवाल उठाए हैं. वाराणसी के युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकास सिंह ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है और महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सवाल उठाए हैं.
कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा
देश की राजनीति में इन दिनों बवाल मचा हुआ है. कांग्रेस सत्ता में बैठी बीजेपी के ऊपर लगातार सवाल उठा रही है. अब वाराणसी के युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और अधिवक्ता विकास सिंह ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है. विकास सिंह ने केंद्र सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में पिछले कुछ सालों से लगातार बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है, लेकिन सरकार का इसपर कोई नियंत्रण नहीं है.
सरकारी नौकरी के मौके कम
इस दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कि कुछ दिनों में 3 बार पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ी हैं, जिससे साबित होता है कि सरकार का महंगाई के ऊपर कोई नियंत्रण नहीं है. सरकार इसको नियंत्रित करने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है. उनका कहना है कि युवाओं को रोजगार भी नहीं मिल रहा है और सरकारी नौकरियों के मौके कम होते जा रहे हैं.
नौकरी के लिए भटक रहे युवा
कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार रोजगार देने के बजाय राजनीतिक बयानबाजी कर रही है. युवा देश में नौकरी के लिए भटक रहे हैं, लेकिन सरकार उनपर कोई ध्यान नहीं दे रही है. इस दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कि देश की सर्वोच्च नेतृत्व विदेशों में महिलाओं को गिफ्ट बांटने में व्यस्त है और देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त हो गई है.
यह भी पढे़ं- 10 हजार में पत्नी छोड़ने की डील! पैसे लेने पहुंचा तो कर दी हत्या; महिला ने प्रेमी संग मिलकर की वारदात
सवाल पूछने पर लिख जाते मुकदमे- विकास सिंह
विकास सिंह ने कहा कि अगर हम सरकारी की नाकामी के ऊपर बात करेंगे, तो हमारे ऊपर झूठे मुकदमे लाद दिए जाएंगे. कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री हर बात के लिए कांग्रेस और नेहरू, सोनिया गांधी, राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराते है, लेकिन पिछले 12 साल से वे सरकार चला रहे है, लेकिन रुपया लगातार गिर रहा है, देश की अर्थव्यवस्था लगातार खराब हो रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इसके लिए अपनी सरकार को दोष न देकर कांग्रेस को दोषी ठहराते हैं.
उन्होंने कहा कि सरकार से सवाल पूछने का अधिकार जनता को है, लेकिन सवाल उठाने वालों पर फर्जी मुकदमे दर्ज करवा दिए जाते हैं. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के ऊपर प्रेस कॉन्फ्रेंस न करके भी सवालों से बचने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि मीडिया के सवालों का सामना करने के बजाय वे इससे बचते हैं, क्योंकि कहीं ऐसा न हो कि देश के सामने पोल खुल जाए.
कांग्रेस नेता ने कहा कि आज मैंने सवाल खड़ा किया है, तो हो सकता है कि कल मेरे खिलाफ कोई मुकदमा फर्जी लिखवाकर मुझे भी जेल में डाल दिया जाए. उन्होंने कहा कि देश की बेसिक जरूरतें रोटी, कपड़ा और मकान को पूरा करना छोड़िए, लोगों के बसे हुए आशियाने उजाड़ने में व्यस्त है. उन्होंने कहा कि मंदिर बनाना अच्छी बात है लेकिन देश के युवाओं को रोजगार भी देना जरूरी है.
प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए- विकास सिंह
सरकार पर निशाना साधते हुए वाराणसी युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि हम सब सरकार के साथ हैं, लेकिन गलत होने पर सवाल उठाना हमारा अधिकार है और प्रधानमंत्री को इसका जबाव देना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार को पता था कि महिला आरक्षण पास नहीं होगा, लेकिन साजिश के तहत उसे संसद में पेश किया और पूरा ठीकरा विपक्ष के सिर पर फोड़ दिया. उन्होंने कहा कि जो पढ़े लिखे लोग हैं, उन्हें समझ आता है कि क्या खेल है. उन्होंने कहा कि इसे सार्वजनिक मंच पर बोला मैं उचित नहीं समझता हूं, लेकिन ये पब्लिक है और ये सब कुछ जानती है.
उन्होंने कहा कि ज्यादा समय तक झूठ की राजनीति नहीं चलेगी और एक दिन ऐसा आएगा कि जनता सरकार से अपने सवाल पूछेगी और उस समय शायद आपको पास जवाब नहीं होगा. उन्होंने कहा कि इस तरह के दिनों के आने से पहले आप बेरोजगारी और महंगाई के बारे में सोचिए. विकास सिंह ने कहा कि मैं एक आम आदमी की तरह ही सरकार से सवाल पूछ रहा हूं.
अधिवक्ता विकास सिंह ने लखनऊ में अधिवक्ताओं के चेंबर तोड़ने पर भी सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि इस समय सबसे खराब हालत अधिवक्ताओं की है, अवैध रूप से लखनऊ के सैकड़ों अधिवक्ताओं के चेंबरों को तोड़ दिया गया, यह तानाशाही ही तो है. उन्होंने कहा कि राज्य में वैसे भी अधिवक्ताओं को बैठने के लिए जगह नहीं है और जो जगह है उसे सरकार की शह पर तोड़ दिया जा रहा है.
देश में चल रही राजनीति और महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के ऊपर गंभीर सवाल उठाए हैं. जिसके बाद अब राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है. कांग्रेस ने कई सवालों को उठाकर सरकार के ऊपर निशाना साधा है.
यह भी पढ़ें- धर्म की आड़ में दरिंदगी! पाखंडी बाबाओं ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार; बोले- तुम और संकेतबाबा…
