बीजू जनता दल (BJD) के पूर्व राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय ने मंगलवार को बीजेपी की सदस्यता ले ली है. उन्होंने बीजेडी के ऊपर आरोप लगाते हुए पार्टी को छोड़ दिया है. उन्होंने दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी को जॉइन किया है.

देबाशीष सामंतराय ने छोड़ी BJD
ओडिशा में बीजू जनता दल (BJD) के पूर्व राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय ने BJD को छोड़ दिया है. मंगलवार को देबाशीष सामंतराय ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है. उन्होंने दिल्ली में भाजपा के नेताओं के साथ उनकी मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ली है. आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार यानी कल उन्होंने BJD और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था.
पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी
आपको बता दें कि देबाशीष समंतराय ने बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में BJD को छोड़ बीजेपी पार्टी को जॉइन किया है. आपको बता दें कि देवाशीष समंतराय को लंबे समय से बीजेडी सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का बेहद करीबी माना जाता है. उन्होंने बीजेडी को छोड़ते हुए आरोप लगाया था कि पार्टी में उन्हें व्यवस्थित रूप से अपमानित किया जा रहा था और उन्हें नीचा दिखाया जा रहा था.
अभी मुझे बहुत काम करना है- देबाशीष
बीजू जनता दल से इस्तीफा देने और बीजेपी में शामिल होने के बाद देबाशीष सामंतराय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं. मैं उनके व्यक्तित्व और कार्यक्रमों से प्रेरित होकर आज बीजेपी में शामिल हो रहा हूं. इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे ओडिशा में बीजेपी के लिए अभी बहुत काम करना है, मैं इसे मजबूत बनाने की पूरी कोशिश करूंगा.
पहले भी पार्टी छोड़ चुके राज्यसभा सांसद
आपको बता दें कि देभाशीष सामंतराय बीजेडी को छोड़ देने वाले पहले राज्यसभा सांसद नहीं है. देबाशीष से पहले बीजेडी के 2 राज्यसभा सांसद भी पार्टी को छोड़ चुके हैं. देबाशीष से पहले सुजीत कुमार और ममता महंता भी बेजेडी को छोड़ चुके हैं. जिसके बाद में इन दोनों को बीजेपी के टिकट पर राज्यसभा के लिए चुना गया था. अब देबीशाष सामंतराय भी बीजेडी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं.
यह भी पढे़ं- महंगाई, बेरोजगारी और गिरती अर्थव्यवस्था! कांग्रेस ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल; हर मोर्चे पर बीजेपी को घेरा
