उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. परिवार ने महिला के पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत
राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हुई है. जानकारी के मुताबिक मुस्तफाबाद में एक 25 साल की नवविवाहिता की चौथी मंजिल से गिरने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. महिला की मौत के बाद परिवार ने ससुराल पक्ष के ऊपर आरोपी लगाए हैं.
पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप
महिला की संदिग्ध मौत के बाद परिवार ने उसके पति और ससुराल पक्ष के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिवार का कहना है कि महिला की शादी के कुछ दिनों बाद से ही उसे दहेज के लिए मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित किया जा रहा था. जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना सोमवार की है. पुलिस ने बताया कि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
3 महीने पहले हुई थी शादी
बताया जा रहा है कि महिला ने लगभग 3 महीनों पहले अपनी पसंद से शादी की थी. परिवार ने बताया कि कुछ दिनों तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ समय बाद पति और उसका परिवार सोने के गहने और नकदी की मांग करने लगे थे. जब उन लोगों की मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो महिला के ऊपर मानसिक रूप से दबाव बनाया जाने लगा था.
पिछले हफ्तों से तनाव में थी महिला
परिवार ने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों से वह काफी तनाव में थी. महिला ने कई बार अपनी परेशानियों को बताया खा. परिवार ने आरोप लगाया कि महिला की मानसिक प्रताड़ना का असर सीधे तौर पर उसकी स्थित पर दिखाई देने लगा था. फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है.
यह भी पढे़ं- BJD को बड़ा झटका! पार्टी को छोड़ BJP में शामिल हुए देबाशीष सामंतराय; बोले- अभी बहुत काम करना है
