शिक्षक बनने का सपना देखने वाले लोगोंं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, CBSE ने CTET सितंबर 2026 की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू कर दिया है. खबर के आते ही सरकारी स्कूल में टीचर बनने का सपना देखने वाले लोगोंं में खुशी की लहर दौड़ते दिखाई दे रही है. बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू कर दी गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि अंतिम दिन का इंतजार न करें. जल्द से जल्द आवेदन फार्म को भर लें.
फार्म भरने की अंतिम तारीख 10 जून 2026 है. हालांकि, पेपर होने के डेट अभी कर फिक्स नहीं है. परीक्षा 6 सिंतबर को भी आयोजित हो सकती है और आवश्यकता पड़ने पर 5 सितंबर को भी. वह उम्मीदवार जो इच्छुक है, जल्द से जल्द आवेदन फार्म भर लें.
करेक्शन विंडो कब खुलेगा?
कई बार ऐसा होता हैं कि फार्म भरते समय लोगों से गलतियां हो जाती है. इसी कारण से ऐसे लोगों के करेक्शन विंडो को ओपन किया जाता है. ऐसे छात्र जो कि फार्म में गलती सुधारना चाहते हैं, तो बता दें कि करेक्शन विंडो को 15 जून से 18 जून के बीच में खोला जाएगा. बता दें कि परीक्षा देने वाले लोगों को शहर खुद से चुनने का मौका नहीं मिलेगा. उन्हें परीक्षा केंद्र बोर्ड की तरफ से तय करवाया जाएगा.
एग्जाम दो चरणों में
बता दें कि CTET की दो परीक्षा होती है. पेपर-1 वह उम्मीदवार देते है, जो कक्षा 1 से 5वीं तक के शिक्षक बनना चाहते हैं. वहीं, पेपर 2 को कक्षा 6 से लेकर 8वीं तक के जो शिक्षक बनना चाहते हैं, वह देते हैं.
योग्यता
पेपर 1 के लिए 12वीं 50 प्रतिशत और D.El.Ed होना अनिवार्य
पेपर-2 के लिए ग्रेजुएशन और B.Ed होना अनिवार्य
ऐसे करें आवेदन
आपको सबसे पहले ctet.nic.in पर जाना है.
वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना है.
अपनी सारी जानकारी को उसमें भरें.
अपने साइन और फोटो की कॉपी को अपलोड करें.
लास्ट में फीस जमा करके कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट निकलवा लें.
ये भी पढ़ें: हिंदूवादी संगठनों का होटल में हंगामा: हिंदू युवती और मुस्लिम युवक को एक साथ पकड़ा, जांच में मिले क्रिमिनल रिकॉर्ड
