बिहार के दरभंगा जिले में होली के दिन रंग खेलने को लेकर 2 पक्षों में विवाद हो गया. इस दौरान पुलिस के ऊपर भी लोगों ने पथराव कर दिया. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है.
रंग डालने को लेकर हुआ विवाद
बिहार के दरभंगा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी है. दरभंगा में होली के दिन रंग डालने को लेकर मामूली विवाद हो गया. जिसके बाद देखते ही देखत. यह विवाद जातीय तनाव में बदला और पथराव शुरू गया. ज़ब इस हिंसा की खबर पुलिस को मिली तो टीम मौके पर पहुंच गयी. जिसके बाद मौके पुलिस के ऊपर भी लोगों ने पथरावशुरू कर दिया.
पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरुल्ली पंचायतमें मौजूद लोरिका गांव का है. यहां रंग खेलने के दौरान दो पक्षों में आपसी विवाद हो गया. जिसके बाद यह विवाद बढ़कर जातीय तनाव और पथराव में बदल गया. यह विवाद सहनी टोला और चौपाल टोला के बीच में हुआ और पथराव में बदल गया. हिंसा के बीच पहुंची पुलिस की गाड़ी में भी जमकर लोगों द्वारा तोड़फोड़ की गई. जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तारकर लिया है. वहीं दूसरे आरोपी अभी फरार हैं.
महिला पुलिसकर्मी घायल
बताया जा रहा है कि लोरिका गांव के रहने वाले अमरजीत सहनी ने अनिल चौपाल को रंग खेलने के लिए अपने घर पर बुलाया था. इसी दौरान कहासुनी शुरू हो गई. आरोप है कि अमरजीत सहनी ने अनिल चौपाल के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया जिसके बाद विरोध करने पर विवाद बढ़ गया. पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने के दौरान स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई. कुछ लोगों ने डायल 112 पर पथराव कर उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई.
घटना में 12 लोग हुए घायल
इस पूरी घटना में एक महिला पुलिसकर्मी के साथ लगभग 12 लोग घायल हुए हैँ. इलाके में हालातों को देखते हुए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारीयों का कहना है कि मामले में जांच करके सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में ब्रांडेड प्रोडक्ट्स का बड़ा खेल… एक्सपायर्ड प्रोडक्ट पर नई तारीख लगाकर बेचने वाला गिरोह गिरफ्तार
