Accused arrested after 35 years: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 35 सालों बाद कत्ल के आरोप में फरारी काट रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने 35 साल पहले अपनी मकान मालकिन की हत्या कर दी थी.
35 साल बाद आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 35 साल बाद एक आरोपी को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी 35 सालों से पुलिस की गिरफ्त से फरार था. जानकारी के मुताबिक पूरा मामला 2 अगस्त साल 1991 का है. साल 1991 में दिल्ली के त्रिलोकपुरी में किसी व्यक्ति ने घर के अंदर एक महिला और उसके बेटे पर चाकू से हमला किया था. जिसके बाद इस हादसे में महिला की मौत हो गई थी, लेकिन लंबे इलाज के बाद उसके बेटे की जान बच गई थी.
हत्या के बाद हो गया फरार
उस दौरान आरोपी ने दोनों ने गले और चेहरे पर हमला किया था. जिसके बाद बेटे को होश आने पर उसने बताया कि उसके किराएदार छवि लाल वर्मा ने यह हमला किया था. जिसके बाद आरोपी को इस बात का पता लगा तो वह फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में उसके घर पर भी कई बार गई, लेकिन व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिला था.
घर बात करने के लिए पड़ोसी की मदद
अब लगभग 35 सालों बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस को आरोपी के गांव से सूचना मिली जिसके आधार पर उसे 9 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया गया. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी मालकिन के पास काफी पैसा था, जिसके चलते उसने लूट की साजिश रची थी. छवि लाल ने इस फरारी के दौरान अपने घर पर बात करने के लिए पड़ोसी का सहारा लिया.
कई शहरों और राज्यों में भागा
युवक को अगर घर पर बात करनी होता तो वह पड़ोसी को कॉल करके बता देता था. फरारी काटने के दौरान आरोपी ने 35 सालों में कभी पेंटर का काम किया और कभी मिस्त्री का काम किया. पुलिस के डर के कारण वह एक जगह पर कभी नहीं टिका था. वह कभी गोवा में रहता और कभी पंजाब में रहता था. आरोपी कभी नागपुर में रहता तो कभी वह पश्चिम बंगाल भाग जाता था. हालांकि अब उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
यह भी पढ़ें- केरल में वंदे भारत एक्सप्रेस पर हमला, पत्थरबाजी में टूटा शीशा; यात्रियों में मचा हड़कंप
