केरल के पलक्कड़ के एर्नाकुलम से बेंगलुरू जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ है. इस घटना में ट्रेन की एक खिड़की का शीशा भी क्षतिग्रस्त हुआ है. इस मामले में लगातार जांच की जा रही है.
वंदे भारत एक्सप्रेस पर हमला
केरल के पलक्कड़ के एर्नाकुलम से बेंगलुरू जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर शुक्रवार को पथराव हुआ है. जानकारी के मुताबिक पथराव की इस घटना में ट्रेन को नुकसान भी पहुंचा है. हालांकि अभी तक इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है. रेलवे पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना शुक्रवार को शाम लगभग 4.30 बजे के आसपास पलक्कड़ के पराली इलाके में हुई है.
बेंगलुरु जा रही थी ट्रेन
रेलवे पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी नियमित स्पीड के साथ बेंगलुरु की तरफ बढ़ रही थी. इसी दौरान अचानक से किसी ने ट्रेन के ऊपर पत्थर फेंके. जिसके कारण एक्सप्रेस ट्रेन की खिड़की का एक शीशा क्षतिग्रस्त हुआ है. अधिकारियों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद ही स्थिति के ऊपर काबू पा लिया गया. रेलवे कर्मचारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया.
आसपास के इलाकों में हो रही पूछताछ
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. इस मामले में GRP और RPF की टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही हैं. पुलिस ने इस मामले में स्थानीय लोगों से जानकारियां जुटाई हैं, जिससे इस घटना के पीछे के कारणों का पता लग सके. यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
यात्रियों ने क्या कहा?
इस घटना में पुलिस ने दावा किया है कि मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति ने या फिर किसी नशे की हालत वाले व्यक्ति द्वारा ऐसा किया हो सकता है. हालांकि इस मामले को लेकर लगातार जांच की जा रही है. यात्रियों ने बताया कि वे लोग सफर कर रहे थे कि इसी दौरान अचानक से ट्रेन पर हमला हो गया. इस हमले में ट्रेन के एक कोच का कांच भी क्षतिग्रस्त हुआ है.
यह भी पढे़ं- ‘तेरे कारण मेरी पत्नी छोड़ गई…’,व्यक्ति ने कर दी दूसरी पत्नी की हत्या; झाड़ियों में फेंक दिया शव
