राजधानी दिल्ली में कुछ युवकों ने लालच में आकर एक 48 साल के व्यक्ति की हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक आरोपी अब भी फरार है.
लालच में की व्यक्ति की हत्या
राजधानी दिल्ली से ऐसी घटना सामने आई है, जिसने दोस्ती जैसे रिश्ते को कलंकित करके रख दिया है. दिल्ली में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां लालच में आकर युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी. जिसके बाद उसने शव को टुकड़े-टुकड़े करके यमुना में फेंक दिया. आरोपी पहचान को मिटाना चाहते थे, जिसके चलते उन्होंने शव के टुकड़े कर दिए.
पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस पूरे मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हत्या के आरोप में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक आरोपी अभी भी फरार है. पुलिस ने बताया कि मृत की पहचान 48 साल के अनरूप गुप्ता के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि मृतक छत्तीसगढ़ सदन में कैंटीन चलाता था. पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी ने लगभग एक साल पहले उनसे दोस्ती की थी.
आरोपी ने 1 साल पहले की थी दोस्ती
पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी की पहचान 29 साल के हैप्पी उर्फ सूरज के रूप में की है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने लगभग 1 साल पहले मृतक से दोस्ती की थी. आरोपी की नजर अनरूप गुप्ता के सोने के गहनों के ऊपर थी और आरोपी को पता था कि वह यहां परिवार से अलग रह रहा है. 18 फरवरी के दिन हैप्पी ने अनरूप को मटिलाया एक्सटेंशन में मौजूद अपने किराए के मकान में पार्टी देने के बहाने से बुलाया था.
गहने निकालकर की हत्या
जिसके बाद हैप्पी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर पर गुप्ता को रस्सी से बांध दिया और पैसे की मांग शुरू कर दी. गुप्ता ने आरोपियों से कहा कि उसके गहने छत्तीसगढ़ सदन में खड़ी उसकी गाड़ी के अंदर हैं, जिसके बाद आरोपियों ने चाबी लेकर गहने निकाल लिए. जब युवक ने नगद पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी और शव के टुकड़े करके 3 प्लास्टिक के बाग में भरकर वृंदावन के पास यमुना नदी में फेंक दिए. फिलहाल पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
यह भी पढ़ें- खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में अलर्ट! सील किया गया लाल चौक और धीमी की इंटरनेट स्पीड, हिरासत में कई प्रदर्शनकारी
