उत्तर प्रदेश के एटा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला और उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक बाइक सवार 3 लोगों को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी थी.
एटा में भीषण सड़क हादसा
उत्तर प्रदेश के एटा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. एटा में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है. एटा के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में मौजूद माया पैलेस चौराहे के पास में भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छिन गईं. इस सड़क हादसे में एक बाइक सवार मां और उसके बेटे की मौके पर ही दर्दनाक तरीके से मौत हो गई.
युवक ने बहन और भांजे को मरता हुआ देखा
जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार होकर 3 लोग जा रहे थे, इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी और मां-बेटे को कुचलता हुआ निकल गया. इस भीषण सड़क हादसे में बाइक चलाने वाले युवक की जांच बाल-बाल बची है, लेकिन उस युवक ने अपनी आंखों से अपनी बहन और अपने भांजे की मौत को देखा है. इस मंजर को वह पूरी जिंदगी नहीं भूल पाएगी.
CCTV में कैद हुआ हादसा
इस भीषण सड़क हादसे की पूरी फुटेज पास में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई. जब फुटेज को देखा गया, तो सभी लोग चौंक गए. सीसीटीवी फुटेज इस हादसे की भयावहता को बयां कर रही है. इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी. फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया
पुलिस ने हादसे वाला ट्रक भी अपने कब्जे में ले लिया है. बताया जा रहा है कि ट्रक चालक फरार हो गया है. पुलिस ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है और जल्दी ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी. इस घटना के बाद इलाके में हड़कप मच गया है. जैसे ही हादसे की खबर परिजनों को मिली, तो परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों में कोहराम मच गया है.
यह भी पढ़ें- दोस्ती, लालच और खौफनाक साजिश! राजधानी में हत्या का अजीबोगरीब मामला, शव के टुकड़े कर यमुना में फेंका
