दिल्ली-NCR में मौसम ने अलग मिजाज दिखाया है. कई इलाकों में भारी आंधी के साथ तेज बारिश हुई है. सरकार ने लाखों लोगों के मोबाइल फोन पर खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी करते हुए अलर्ट भेजा है.

दिल्ली-NCR में बदला मौसम
दिल्ली-NCR में मौसम ने फिर से अलग मिजाज दिखाया है. दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी के साथ में तेज बारिश हुई है. कई इलाकों में तेज बारिश के कारण मौसम काफी सुहावना हो गया है. आपको बता दें कि मौसम विभाग ने आज और कल को लेकर दोनों ही दिन बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया हुआ है. जिसका असर भी अब दिखाई देने लगा है.
कई इलाकों में ट्रैफिक जाम
आपको बता दें कि दिल्ली के कई इलाकों में बारिश और आंधी के कारण ट्रैफिक भी थम गया है. जानकारी के मुताबिक दिल्ली-NCR में दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शनिवार को मौसम का मिजाज बदल गया. दिल्ली में भी तेज आंधी और बारिश के बीच कई इलाकों में पेड़ टूटकर गिरे हैं. आपको बता दें कि कई जगहों पर नुकसान भी हुआ है.
खराब मौसम पर सरकार का अलर्ट
जानकारी के मुताबिक आईटीओ चौराहा से दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर एक पेड़ उखड़कर कार के ऊपर गिरा है. हालांकि इस दौरान कार चालक पूरी तरह से सुरक्षित है. बताया जा रहा है कि इस दौरान व्यक्ति की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है. आपको बता दें खराब मौसम को देखते हुए सरकार ने लोगों के मोबाइलों पर भी अलर्ट भेजा है. जिसमें कई इलाकों में तेज बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
लाखों लोगों के मोबाइल में बजा सायरन
आपको बता दें कि शनिवार शाम को अचानक से दिल्ली-NCR के लाखों लोगों के मोबाइलों में सायरन बजने लगा. जब लोगों ने इसे खोलकर देखा तो सरकार की ओर से बारिश और खराब मौसम को लेकर चेतावनी दी गई है. सरकार ने लोगों के मोबाइल फोन पर Extremely severe alerts नाम से एक अलर्ट भेजकर बारिश और आंधी तूफान को लेकर चेतावनी दी है.
यह भी पढे़ं- पुलिस ने सुलझाई नीले ड्रम वाली गुत्थी! गिरफ्तार किया मुख्य आरोपी; क्यों की थी हत्या?
