अभी के समय में कई जगहों पर मौसम में खराबी देखने को मिल रही है. बिहार से लेकर यूपी सभी जगहों पर भारी बारिश का आंधी तूफान देखने को मिला है. इसी बीच राजस्थान से भी भयानक और डरा देने वाली कुछ तस्वीर सामने आई है. एक तस्वीर राजस्थान के चुरू जिले और दूसरी तरफ बीकानेर से सामने आई है. शनिवार के दिन आई यह तस्वीरें काफी डरा देने वाली है.

दरअसल, चुरू में अचानक से मौसम में बदलाव देखने को मिला है. धूल का एक विशाल बवंडर पूरे आसमान को ढकते हुए दिखाई दिया है, जिसकी वजह से चारों तरफ अंधेरा छा गया है. हालत ऐसे की मानो रात हो गई है. शनिवार के समय में करीब दो घंटे तक तेज आंधी का गुब्बार देखने को मिला है. धूल की वजह से दृश्यता पूरी तरीके से खत्म हो गई थी.

धूल भरी आंधी की वजह से सड़को पर चल रही वाहन की स्पीड भी थम गई थी. लोगों को हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा था. कई लोगों ने गाड़ी को रोक लिया था ताकि एक्सीडेंट न हो. बता दें कि इस भयानक बवंडर की तस्वीर भी लोगों के बीच में वायरल हो रही है. यह भयानक तस्वीर शनिवार के दिन की है. दोपहर में आए इस तूफान से सभी लोग 2 घंटे के अंदर घरों में बंद थे.

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में बदला मौसम! आंधी के साथ हुई तेज बारिश; लाखों लोगों के मोबाइल में बजा सायरन
