आतंकवाद विरोधी टीम ने मुंबई के वाकोला पुलिस थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है. बता दें कि यहां पर केन्या का एक नागरिक 25 सालों से बिना किसी वैध दस्तावेजों के निवास कर रहा था. आतंकवाद विरोधी टीम यानी की एटीसी को जानकारी मिली थी कि एक नागरिक बिना किसी दस्तावेजों के रह रहा था.
केन्याई नागरिक को घर दबोचा
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि सांताक्रूज पूर्व में स्थित वाकोला मस्जिद के पास में बिस्मिल्ला सैदी चॉल में एक विदेशी नागरिक रह है. वह बिना किसी दस्तावेजों के वहां पर बहुत सालों से रह रह है. उसका वीजा साल 2000 में खत्म हो चुका था. एटीसी को जैसे ही इसकी जानकारी मिली उन्होंने तुरंत कार्रवाई की और वहां से उस केन्या के नागरिक को धर दबोचा. संदिग्ध की पहचान 61 वर्षीय ओसिनो एंथोनी ओमांडी के रुप में की गई है. आतंकवाद विरोधी टीम ने यह कार्रवाई 29 मई 2026 को है.
पुलिस ने उसके पास से पासपोर्ट संबंधित दस्तावेजों को भी बरामद किया है, जिसमें साफ तौर पर स्पष्ट है कि उसका वीजा खत्म हो चुका था और वह 25 सालों से रह रहा था.
क्या है अवैध रुप से रहने के पीछे का कारण?
वकोला की पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की है. साथ ही भारत से डिपोर्ट कराने की प्रक्रिया भी चालू कर दी गई है. हालांकि, उसके अवैध रुप से रहने के पीछे के कारणों के बारे में अभी तक नहीं पता चला है. आखिर क्यों वह यहां पर रह रहा था. केन्या का एक व्यक्ति इतने सालों से यहां बिना दस्तावेजों के निवास कर रहा था. जो कि काफी गंभीर स्थिति को भी दिखाता है. कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा-2) और विदेशी नागरिक पंजीकरण अधिकारी के तहत की जा रही है. साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारी भी मामले की जांच में लगे हुए है.
सिस्टम पर लेकिन इस मुद्दे के बाद से कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं. अगर कोई व्यक्ति बिना किसी दस्तावेज के इतने सालों तक रह रहा हैं. तो ऐसे में और कितने ही लोग यहां पर रह रहे होंगे. कई आतंकवाद से संबंधित अगर लोग इतने सालों तक रह रहे हो तो देश की सुरक्षा पर भी सवाल उठता है.
ये भी पढ़ें: राजस्थान में छाया धूल का विशाल गुबार, दो घंटे तक मची तबाही… तस्वीरें हुईं वायरल
