पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के ऊपर हमला हुआ है. उनके ऊपर पत्थर और अंडे फेंके गए हैं. इस दौरान उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए.

अभिषेक बनर्जी पर हमला
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से सांसद पर ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के ऊपर हमला किया गया है. जानकारी के मुताबिक यह घटना सोनारपुर में हुई है. घटना के समय पर अभिषेक पार्टी कार्यकर्ता के घर पर गए हुए थे, इसी दौरान उनके ऊपर अंडे फेंके गए. बताया जा रहा है कि इस दौरान उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है.
चोर-चोर के लगाए नारे
इस घटना के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने अभिषेक को हेलमेट पहनाया और सुरक्षा घेरे में लिया. घटना के दौरान वहां मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनको देखकर चोर-चोर के नारे भी लगाए हैं. वहीं इस घटना को लेकर TMC के नेताओं का आरोप है कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उनके ऊपर हमला किया है. इस घटना के बाद अभिषेक ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं.
बीजेपी पर गंभीर आरोप
घटना को लेकर अभिषेक का कहना है कि यह घटना बीजेपी द्वारा प्रायोजित थी. उन्होंने कहा कि आप देखो मेरी क्या हालत की गई है, यह उनकी लोकतंत्र की शैली है. उन्होंने कहा कि यहां कहीं भी पुलिस मौजूद नहीं है. बीजेपी मुझे मार डालना चाहती है. इस दौरान अभिषेक ने कहा कि यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है. हम इस बारे में हाई कोर्ट को बताएंगे. उन्होंने कहा कि हम इस बारे में राज्यपाल को भी बताएंगे.
मैं कोर्ट का रुख करूंगा- अभिषेक
घटना को लेकर अभिषेक का कहना है कि मैं इसको लेकर निश्चित रूप से अदालत की ओर रुख करूंगा. आपको बता दें कि सोनारपुर, दक्षिण 24 परगना में मौजूद है और यह कोलकाता के काफी पास में है. अभिषेक के मुताबिक अधिकारियों को पहले जानकारी दी गई थी, लेकिन इसके बाद भी उन्हें पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी गई थी. आपको बता दें कि अभिषेक बनर्जी का कहना है कि बीजेपी उन्हें मार डालना चाहती है.
पश्चिम बंगाल में हलचल तेज
अभिषेक का कहना है कि हेलमेट पहनने के कारण उनका सिर बच गया, नहीं तो किसी भी तरह की बड़ी दुर्घटना हो सकती था. आपको बता दें कि 4 जून को नतीजे घोषित होने के बाद में कई TMC कार्यकर्ताओं पर हमले हो चुके हैं. अब पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है. अभिषेक ने इस हमले को लेकर बीजेपी पर आरोप लगाए हैं.
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में बदला मौसम! आंधी के साथ हुई तेज बारिश; लाखों लोगों के मोबाइल में बजा सायरन
