दिल्ली पुलिस ने इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से 1.03 किलो महंगा इम्पोर्टेड OG गांजा और 4 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं.
अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश
दिल्ली पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक आरोपियों के पास से 1.03 किलो महंगा इम्पोर्टेड OG गांजा और 4 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं. आपको बता दें कि यह गांजा थाईलैंड से लाया गया था.
थाईलैंड से लाया गया था गांजा
जानकारी के मुताबिक थाईलैंड से लाए गए इस गांजे की कीमत 25 लाख रुपए है. पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा बरामद किया गया गांजा हाइड्रोपोनिक तकनीक से तैयार किया गया हाई-क्वालिटी ड्रग है, बताया जा रहा है कि इसे थाईलैंड से मंगाया गया था. बरामद किए गए गांजा की कीमत 25 लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है.
मुजफ्फरनगर का निवासी चला रहा था गिरोह
पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि इस पूरे गिरोह को थाईलैंड से ऑपरेट किया जा रहा था. इस सिंडिकेट को मुजफ्फरनगर का निवासी शोएब रिजबी चलाता था. शोएब भारत के लोगों को थाईलैंड बुलाकर उन लोगों के हाथों से गांजा की खेप भारत भेजता था. पुलिस को इस मामले में खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद में इस कार्रवाई को किया गया है.
आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है कि बरामद हुए 4 लाख रुपए ड्रग्स खरीदने के लिए लाए गए थे. इस पूरे इंटरनेशनल गिरोह का मास्टरमाइंड शोएब रिजवी है. मुख्य आरोपी मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है. इस गिरोह के लोग भारत से लोगों को थाईलैंड भेजते थे और वहां से गांजा लेकर वापस भारत भेजे जाते थे. तस्कर एक दूसरे के साथ व्हाट्सएप और बर्नर फोन के जरिए संपर्क में रहते थे. फिलहाल इन सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.
