गर्मियों के आते ही लोगों को ठंड़े-ठंडे पेय पदार्थों की जरूरत पड़ने लगती है. तेज धूप में जल्दी थकने और गला सूख जाने की वजह से लोग जल्दी थक जाते हैं. ऐसे में राहत लेने के लिए वह ठंडा जूस या ठंड़ा पानी ढूंढते है. मार्केट में इस समय में ही कोल्ड ड्रिंक की डिमांड भी बढ़ जाती है. हालांकि, कई लोग ऐसे होते हैं कि जो बाहर में बिकने वाली कोल्ड ड्रिुंक की बजाए घर में ही जूस बनाकर पीना चाहते हैं. आम के शौकीन लोग आम पन्ना पीना चाहते हैं. कई लोगों को यह बनाने आता है कई को नहीं. अगर आप उन लोगों में से है, जिनको यह बनाने नहीं आता है तो आज हम आपको स्वादिष्ट आम पन्ना बनाने की रेसिपी बताने वाले हैं.
सबसे पहले आपको 2 या 3 कच्चे आमों को लेना है.
आम को कुकर में डाले और 2-3 सीटी आने दें.
सीटी आने के बाद में ठंड़ा होने दे.
ठंडा होने के बाद में आम का गूदा पूरा हटा लें.
गूदे को बिल्कुल अच्छी तरह बॉउल में रखकर पीस लें.
मैश करने के बाद में काला नमक, चीनी और भूना हुआ जीरा उसमें डाले. थोड़ा सा सादा नमक भी डालें.
पुदीना भी आप उसमें स्वाद के लिए डाल सकते हैं. इसके बाद में उसमें ठंडा पानी डाल के मिक्स कर लें.
सारा प्रोसेस होने के बाद में थोड़े देर के लिए उसे फ्रिज में रख दें.
आपका जितना ठंडा चाहिए उसी समय तक के लिए फ्रिज में रखें.
फायदे
बता दें कि इससे विटामिन C मिलता है.
शरीर की तापमान सही रहता हैं.
पाचन में भी यह मददगार है. .इसकी खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती और कम समय में यह तैयार हो जाता है. इसलिए गर्मियों में इसे रोजाना पीना काफी फायदेमंद माना जाता है.
लू लगने का खतरा कम
भूख बढ़ाने में मदद
ये भी पढे़ं: गाजियाबाद में ISI जासूसी रैकेट का खुलासा, NIA कर सकती है मामले की जांच; 21 लोगों को किया गया गिरफ्तार
