Bhau Gang Shooters Arrested: राजधानी दिल्ली में पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने मुठभेड़ के बाद 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इस मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है.

दिल्ली पुलिस की मुठभेड़
राजधानी दिल्ली में सोमवार को मुठभेड़ के बाद 2 शूटरों को गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस टीम की सोमवार को बापरौला इलाके में भाऊ गैंग के शूटरों के साथ मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ के बाद भाऊ गैंग के 2 शूटरों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है.
बदमाशों की मिली थी खुफिया जानकारी
पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि बापरौल इलाके में भाऊ गैंग के 2 शूटरों के होने की खुफिया जानकारी मिली थी. जिसके बाद पुलिस की टीम ने इन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया था. जब बदमाश मौके पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रुकने के लिए इशारा किया.
जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल
पुलिस के इशारा करने पर आरोपियों ने टीम के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस की गोली लगने के कारण दोनों बदमाश घायल हो गए. घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हुए बदमाशों की पहचान दीपक और अतुल के रूप में की गई है.
अतुल की लंबे समय से थी तलाश
पुलिस के मुताबिक घायल हुए शूटरों में से अतुल की तलाश पुलिस काफी लंबे समय से कर रही थी. बदमाश अतुल गुरुग्राम में मौजूद एक शोरूम पर हुई फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी है. गिरफ्तार किए गए भाऊ गैंग के ये दोनों बदमाश दिल्ली और आसपास के इलाकों में अपराध की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं. इन बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद गैंगवार और जबरन उगाही जैसी वारदातों पर रोक लगने की उम्मीद जताई जा रही है.
यह भी पढे़ं- एक दुल्हन के लिए 2 दूल्हे! अमरोहा में एक साथ पहुंची 2 बारातें; पुलिस की मौजूदगी में कराया गया निकाह
