Workers Protest Noida: दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर आज यानी सोमवार सुबह से ही मजदूर यूनियन के प्रदर्शन को लेकर भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ है. नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने X पर पोस्ट करते हुए इस मामले में जानकारी दी है.

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर जाम
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर आज यानी सोमवार सुबह से ही मजदूर यूनियन के प्रदर्शन को लेकर भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ है. मजदूर यूनियन सैलरी बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसके चलते नोएडा में हालात काफी खराब हो गए हैं. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कई जगहों पर रूट डायवर्ट कर दिया है. नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने X पर पोस्ट करते हुए इस मामले में जानकारी दी है.
ट्रैफिक को किया गया डायवर्ट
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि चिल्ला बॉर्डर की तरफ जाने वाले सभी वाहनों को DND टोल की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है. इसी के साथ पुरी स्क्वायर रूट पर भी ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है, जिससे आवाजाही पूरी तरह से चालू रहे. सोमवार सुबह से ही नोएडा के फेज-2 इलाके में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर हजारों कर्मचारियों का प्रदर्शन चल रहा है.
कई जगहों पर पथराव की घटनाएं
आपको बता दें कि कर्मचारियों का प्रदर्शन अब उग्र हो चुका है. कई जगहों पर कर्मचारियों ने सड़कों को भी जाम कर दिया है. इसी के साथ कई जगहों पर पथराव जैसी घटनाएं भी हुई हैं. आपको बता दें कि इसके कारण नोएडा में ट्रैफिक व्यवस्था भी काफी प्रभावित हुई है. प्रदर्शन के कारण ऑफिस जाने वाले लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा है.
कर्मचारियों के प्रदर्शन के कारण इन जगहों पक लगा है भारी ट्रैफिक जाम
- नोएडा फेज-2 और सेक्टर-62- मुख्य सड़क पूरी तरह से बंद हो गया है, होजरी कॉम्प्लेक्स के आसपास भारी भीड़ मौजूद है.
- सूरजपुर रोड और दादरी रोड-नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले रास्ते ब्लॉक कर दिए गए हैं.
- NH-9- लालकुआं से इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक लंबा जाम लगा हुआ है.
- सेक्टर-60 और 62 के पास जाम- फिल्म सिटी-मायामाया फ्लाईओवर पर जाम लगा हुआ है.
- चिल्ला बॉर्डर और DND फ्लाईवे- दिल्ली-नोएडा आने-जाने वाले रास्तों पर भी असर पड़ा रहा है.
- नोएडा-अक्षरधाम रूट- इस रास्ते पर भी कई जगहों पर यातायात ठप हो गया है.
इन जगहों पर जाने के लिए DND टोल रूट का करें इस्तेमाल
ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि चिल्ला बॉर्डर, नोएडा बॉर्डर या ग्रेटर नोएडा की तरफ जाने वाले सभी लोग DND टोल रूट का इस्तेमाल करें. ट्रैफिक पुलिस ने सलाह दी है कि नोएडा फोज-2 और सेक्टर-62 की तरफ जाने से बचें. इसी के साथ ट्रैफिक अपडेट के लिए लोग आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर कॉल भी कर सकते हैं.
डीएम ने दिया भरोसा
डीएम मेधा रूपम का कहना है कि श्रमिकों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूमों को बनाया गया है. उन्होंने बताया कि श्रमिक अपनी वेतन संबंधी बाकी समस्याओं को लेकर 120-2978231, 120-2978232, 120-2978862, 120-2978702 पर शिकायत कर सकते हैं. डीएम मेधा रूपम ने भरोसा दिलाया है कि सभी शिकायतों को जल्द से जल्द समाधान कर दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़! भाऊ गैंग के 2 अपराधी गिरफ्तार; दोनों के पैर में लगी गोली
