दिल्ली में एक बिल्डिंग के गिरने की खबर सामने आ रही है. कई लोगों के उसमें दबने का आशंका जताई गई है. बारिश के कारण कई जगहों पर हादसे होने की खबर सामने आ रही है. महाराष्ट्र का हाल तो काफी बुरा नजर आ रहा है. वहीं, हरियाणा में भी बारिश की वजह से हर जगह परेशानी हो रही है. मानसून के आगमन के बाद में लोगों का आम जनजीवन पूरी तरीके से अस्त व्यस्त हो चुका है. लोगों को बाहर जाने के लिए मना किया जा रहा है. कई जगहों पर तो प्रशासन कंपनी से कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने की अपील कर रही है.
दिल्ली में क्या हुआ हादसा
दरअसल, दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 में 8 जुलाई दिन बुधवार को एक बिल्डिंग के गिरने की खबर सामने आई है. शुरुआती जांच में यह हादसा बारिश के होने की वजह से बताया जा रहा है. कई सारे लोगों के मलबे में दबे होने की संभावना जताई जा रही है. मामले की गंभीरता और अनहोनी से बचने के लिए मौके पर 4 दमकल की गाड़ियों को भी लगाया गया है.
बचाव कार्य में जुटे लोग
राहत और बचाव के काम में तेजी है. जानकारी के मुताबिक, बुधवार की शाम में 4 बजकर 19 मिनट पर दमकल विभाग को बिल्डिंग गिरने की सूचना मिली थी. हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. हादसा स्कूल के पास का बताया जा रहा है. सेक्टर-16 में एमसीडी स्कूल के पास में अचानक ही भारी बारिश की वजह से बिल्डिंग के गिरने की सूचना मिली थी. बचाव कर्मी मलबा हटाने में लगे हुए है. हालांकि, अभी तक जानमाल के खतरे की खबर सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ें: BJP उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, NDA ने झोंकी ताकत… दी शुभकामनाएं
