राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला है कि लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी लाल किला, चांदनी चौक और प्रमुख मंदिरों में धमाके की साजिश कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इलाकों की सुरक्षा बढ़ दी है.
अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां
राजधानी दिल्ली में सुरक्षा को लेकर एजेंसियां हमेशा अलर्ड मोड पर रहती हैं. गुप्त सूचना मिलने के बाद दिल्ली में बड़े आतंकी हमले का अलर्ट जारी हुआ है. जानकारी के मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा चांदनी चौक, लाल किला और प्रमुख मंदिरों को IED धमाकों के जरिए निशाना बनाने की साजिश में है. बताया जा रहा है कि इस्लामाबाद में घटना के बाद में आतंकी भारत में भी बड़े हमले की साजिश रच रहे हैं.
लाल किले के आसपास धमाके की साजिश
दिल्ली में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया है. खुफिया सूत्रों के जरिए जानकारी मिली है कि लश्कर के आतंकी लाल किले और आसपास के इलाके में धमाके को लेकर साजिश कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक आतंकियों के निशाने पर खासकर चांदनी चौक का प्रमुख मंदिर है. यह जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को सूत्रों के जरिए मिली है.
इस्लामाबाद धमाके के बाद भारत में साजिश
सुरक्षा एजेंसियों ने हमले का अलर्ट जारी करते हुए सुरक्षा को बढ़ा दिया है. बताया जा रहा है कि 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में मौजूद एक मस्जिद में विस्फोट हुआ था, जिसके बाद यह संगठन भारत में भी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की सोच रहा है. जैसे ही सुरक्षा एजेंसियों को यह इनपुट मिला तो तुरंत ही दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने चांदनी चौक और लाल किला के साथ आसपास के इलाकों की सुरक्षा को बढ़ा दिया है.
संदिग्ध गतिविधियों पर रखी जा रही नजर
इनपुट मिलते ही सुरक्षा को बढ़ा दिया है. भीड़भाड़ वाले इलाकों में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है. संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है. सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो लश्कर-ए-तैयाब के आतंकी देश के बड़े मंदिरों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं. ये आतंकी दिल्ली के चांदनी चौक के मंदिर को खासतौर से अपने निशाने पर ला सकते हैं. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों ने किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए तैयारियों को तेज कर दिया है.
यह भी पढ़ें- शिक्षामित्रों की निकल पड़ी! योगी सरकार का विधानसभा में ऐतिहासिक ऐलान. 10 हजार नहीं, अब सीधे मिलेंगे 18 हजार रुपये
