धुरंधर ने हाल ही में लोगों के बीच काफी ज्यादा धमाल मचा दिया था. सिनेमाघरों में लोगों के बीच यह काफी धूम मचा रही थी. हालांकि, यह सिनेमाघरों में थोड़े दिन के लिए नहीं बल्कि कई दिन के लिए ट्रेंडिग में रही थी. बात करें इसके सक्सेस की तो यह फिल्म 2025 में हिंदी इंडस्ट्री की सबसे कमाई करने वाली मूवी बन चुकी है. लोग इसको देखने एक बार नहीं बल्कि कई बार देखने के लिए सिनेमाघरों में जा चुके है. हालांकि, अब तो यह OTT प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो चुकी है लेकिन कई लोगों ने रिएक्शन दिया है कि जो मजा इस मूवी को हॉल में देखने आया था. वह मजा OTT पर नहीं आ पाया.
बड़ी खुशखबरी
धुरंधर मूवी के फैन्स के लिए हालांकि, एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, 3 फरवरी 2026 के दिन पर धुरंधर 2 का टीजर लोगों के बीच जारी कर दिया गया है. साथ ही लॉगलाइन में लिखा गया है कि ये नया हिंदुस्तान घर में घुसेगा और मारेगा भी. बता दें कि धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी. यह मलयालम, तमिल, कन्नड़, हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी.
जानें धुरंधर 2 कब होगी रिलीज
बता दें कि धुरंधर: द रिवेंज सिनेमाघरों में 19 मार्च 2026 को गुरूवार के दिन रिलीज होगा. अगर बात करें कि धुरंधर ने पहले कितनी कमाई की है तो धुरंधर ने 52वें दिन पर 1.35 करोड़ का कलेक्शन किया हुआ था. हालांकि, बात की जाए पूरे समय में उसके द्वारा कितना कलेक्शन किया गया है तो धुरंधर ने डेटा के अनुसार 833.4 करोड़ की कमाई कर ली है. धुरंधर 1 की कमाई के बाद धुरंधर 2 के टीजर के रिलीज होने के बाद लोग काफी खुश दिखाई दे रहे हैं.
यह खबर जानकारी और डाटा के अनुसार पर है. thetruth24 ऐसी किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. इसके एक्सपर्ट से सलाह लें.
